logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शेयर मार्केट की मिली-जुली चाल, कैसा रहा कंपनियों का हाल? सोना चांदी का भाव जानिए

आज गुरुवार को ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। कैसा रहा कंपनियों का हाल, सोने चांदी का भाव जानिए।

शेयर मार्केट, Share Market Today,

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज गुरुवार को ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स पर सेंसेक्स 117 अंक यानी गिरकर 81,762 के लेवल पर खुला। BSE पर सुबह 9:16 बजे बैंकेक्स 259.29 अंक यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 68,799.78 पर पहुंचा। वहीं BSE फोकस्ड IT इंडेक्स 197.31 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 38,377.36 पर रहा।

 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर निफ्टी-50 ने कारोबार की शुरुआत 41 अंक के नुकसान के साथ 25,213 से की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सुबह 9:16 बजे बैंकेक्स 259.29 अंक यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 68,799.78 पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी बैंक 278.30 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 61,070.70 पर पहुंचा। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 132.20 अंक यानी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 27,795.60 पर रहा। निफ्टी नेक्स्ट 50 में 111.25 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी रही और यह 73,597.45 पर कारोबार कर रहा था।  

 

यह भी पढ़ें: मदर डेयरी ने 2 से 4 रुपये बढ़ाए दूध के दाम, अब कितने में मिलेगा?

कैसी रही कंपनियों की चाल?

BSE पर कंपनियों की चाल मिली-जुली रही, सुबह 9:17 बजे 30 बड़े शेयरों में से 14 बढ़त पर और 14 गिरावट में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2 शेयर सपाट रहे। बैंक और फाइनेंस शेयरों में खरीदारी दिखी। बजाज फाइनेंस 1.40 प्रतिशत चढ़कर 1,090.10 पर कारोबार कर रहा था। वहीं ITC 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 288.05 पर रहा। SBI 1.09 प्रतिशत बढ़कर 1,071.80 पर और ICICI बैंक 0.80 प्रतिशत बढ़कर 1,582.60 पर कारोबार कर रहा था।

 

वहीं IT शेयरों में बिकवाली नजर आई। TCS 1.14 प्रतिशत गिरकर 2,441 पर, इंफोसिस 0.98 प्रतिशत गिरकर 1,141.65 पर और HCL टेक 0.90 प्रतिशत गिरकर 1,381 पर रहा। सबसे ज्यादा गिरावट भारती एयरटेल में 1.52 प्रतिशत की रही और यह 2,075 पर आ गया। 

सोना चांदी के भाव गिरे 

भाई दूज के बाद आज घरेलू बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज सोना सस्ता होकर करीब 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भी गिरावट के साथ 1.82 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी। 

 

आज 24 कैरेट सोना करीब 139,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 128,141 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 104,843 प्रति रुपये 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में आज चांदी की कीमत लगभग 183,510 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।  


और पढ़ें