logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े; सोना-चांदी का भाव

शेयर मार्केट में आज तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ। सेंसेक्स 725 अंक से ज्यादा चढ़ा, जबकि निफ्टी 128.55 अंक के पार पहुंचा। सोना चांदी कितने में है जानिए।

शेयर मार्केट, Share Market Today,

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर मार्केट की शुरुआत हरे निशान पर हुई।  30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स सुबह 9:15 बजे 84,645.67 अंक पर कारोबार करता दिखा। इसमें 725.96 अंक यानी 0.87 फीसदी की तेजी देखने को मिली। BSE बैंकएक्स 587.42 अंक यानी 0.81 फीसदी चढ़कर 73,283.47 अंक पर पहुंच गया। दूसरी ओर, BSE फोकस्ड IT इंडेक्स में भी तेजी देखने को मिली। यह 536.90 अंक यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 38,215.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 सुबह 9:14 बजे 25,970.55 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसमें 128.55 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा वहीं, निफ्टी बैंक 376.85 अंक यानी 0.58 फीसदी चढ़कर 65,012.05 अंक पर रहा। कैसा रहा कंपनियों का हाल, सोने-चांदी का भाव जानिए

 

यह भी पढ़ें: 2 बार डूबने से बची, फिर बंद होने के कगार पर SpiceJet, क्यों हो रहा यह हाल?

BSE पर कैसा रहा कंपनियों का हाल?  

23 नवंबर 2026 को सुबह 9:16 बजे BSE पर प्रमुख कंपनियों में ज्यादातर शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। अडानी पोर्ट्स का शेयर 1.93 फीसदी चढ़कर 1,950.30 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, मारुति सुजुकी में 1.88 फीसदी और TCS में 1.76 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।  

 

इन्फोसिस का शेयर 1.73 फीसदी, HCL टेक्नोलॉजीज 1.59 फीसदी और टेक महिंद्रा 1.44 फीसदी चढ़ा। बैंकिंग शेयरों में HDFC बैंक 1.16 फीसदी और SBI 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी 0.90 फीसदी की तेजी रही।

 

दूसरी ओर, कुछ शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली। टाटा स्टील का शेयर 3.54 फीसदी गिरकर 171.45 रुपये पर आ गया। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.21 फीसदी, इंडिगो में 0.15 फीसदी और ICICI बैंक में 0.06 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।  

 

यह भी पढ़ें: सोने की कीमत 32% गिरी, फिर भी 2 साल पहले से दोगुनी महंगा; समझिए पूरा गणित

सोना चांदी का भाव क्या है?

सोने-चांदी की कीमतें लगातार गिरावट के दौर के बाद आज तेजी देखने को मिली है। आज सोना महंगा होकर करीब 1.24 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी तेजी के साथ 1.51 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।  

 

24 कैरेट सोना करीब 124,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 114,363 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 93,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग 152,090 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी। 

Related Topic:#Share Market

और पढ़ें