logo

ट्रेंडिंग:

दो दिन में 15 लाख करोड़ डूबे, क्यों गिर रहा शेयर मार्केट?

मंगलवार को भी शेयर मार्केट लाल निशान के साथ बंद हुआ। Sensex और Nifty में 1-1% की गिरावट आई है। गिरावट के चलते दो दिन में 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर दिए बयान से शेयर बाजार में भूचाल आ गया है। शेयर बाजार लगातार गिर रहा है। मंगलवार को Sensex और Nifty में 1-1% से ज्यादा की गिरावट आई। Sensex में 1,018.20 पॉइंट और Nifty में 309.80 पॉइंट की गिरावट आई। 


ये लगातार पांचवां कारोबारी दिन था, जब शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। पांच दिन में Sensex 2,290.21 और Nifty 667.45 पॉइंट गिर चुका है। मार्केट डेटा के मुताबिक, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 2,463.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के रिसर्च हेड विनोद नायर ने बताया कि अमेरिका की टैरिफ नीतियों की वजह से लगातार बिकवाली के कारण मार्केट कमजोर हो रहा है।

एशियाई बाजारों का बुरा हाल

ट्रंप के टैरिफ लगाने के ऐलान का एशियाई बाजारों पर बुरा असर दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सभी सेक्टर के शेरों में गिरावट देखी गई है। रियल्टी में 3.14%, इंडस्ट्रियल्स में 2.87%, कंज्यूमर में 2.73%, ऑटो में 2.49% और मेटल में 2.23% की गिरावट आई है। BSE पर रजिस्टर्ड स्टॉक में से 3,478 गिरावट और 525 बढ़त के साथ बंद हुए हैं। 


सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के सभी बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। शंघाई के मार्केट में 0.12% और हॉन्गकॉन्ग में 1.06% की गिरावट आई। हालांकि, कोरिया के कोस्पी में 0.71% की तेजी देखी गई।

 

ये भी पढ़ें-- क्या होता है विकसित देश का पैमाना? भारत कितना है तैयार

दो दिन में 15 लाख करोड़ का नुकसान

इस हफ्ते दोनों दिन शेयर मार्केट लाल निशान के साथ बंद हुआ है। मार्केट में गिरावट से निवेशकों को 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप मंगलवार को और घटकर 408 लाख करोड़ रुपये हो गई। इससे पहले सोमवार को 417 लाख करोड़ रुपये थी। जबकि, 7 फरवरी को सभी लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 424 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा थी।

 

ये भी पढ़ें-- कब 12 लाख तक की आय पर भी देना होगा टैक्स? दूर करें सारा कन्फ्यूजन

क्यों गिर रहा है मार्केट?

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से मार्केट में गिरावट जारी है। हालांकि, हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमिनियम के आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप के इस ऐलान से दुनियाभर में ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है।


ट्रंप के ऐलान के अलावा रुपये में कमजोरी भी मार्केट गिरने का एक बड़ा कारण है। अभी एक डॉलर का भाव 86.76 रुपये हो गया है। जब रुपया कमजोर होता है तो विदेशी निवेशक बिकवाली करते हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap