logo

मूड

ट्रेंडिंग:

1800 करोड़ से घटकर 89 करोड़, जानें अब कितनी है सुंदर पिचाई की सैलरी

Alphabet Inc. के सीईओ सुंदर पिचाई की 2024 सैलरी का खुलासा हो गया है। जानते हैं 2023 की तुलना में कितना अंतर है।

Image of Sundar Pichai

Alphabet Inc. के सीईओ सुंदर पिचाई।(Photo Credit: PTI File Photo)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc. के सीईओ सुंदर पिचाई की साल 2024 की आमदनी का खुलासा कंपनी के 2025 के प्रॉक्सी स्टेटमेंट में किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, सुंदर पिचाई की कुल सैलरी साल 2024 में 10.72 मिलियन डॉलर (लगभग 89 करोड़ रुपए) रही। यह आंकड़ा साल 2022 की तुलना में बहुत कम है, जब पिचाई की कमाई लगभग 226 मिलियन डॉलर थी।

इतना बड़ा अंतर क्यों?

इस गिरावट का मुख्य कारण यह है कि 2022 में पिचाई को एक खास तीन साल वाला स्टॉक अवॉर्ड मिला था, जो कि 2024 में नहीं दिया गया। उस पुरस्कार ने उनकी उस समय की कमाई को कई गुना बढ़ा दिया था। 2024 में हालांकि उनकी बेस सैलरी वही 2 मिलियन डॉलर (16 करोड़ रुपए) बनी रही लेकिन अतिरिक्त बोनस और स्टॉक अवॉर्ड सीमित रहे।

सुंदर पिचाई की 2024 सैलरी का ब्योरा:

 

बेस सैलरी: 2 मिलियन डॉलर

स्टॉक अवॉर्ड व अन्य लाभ: शेष हिस्सा इसी में शामिल है

कुल मुआवजा: 10.72 मिलियन डॉलर

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से आया कोई सामान, भारत में नहीं बिकेगा, आयात-निर्यात पर बैन

 

पिचाई की सैलरी में सबसे बड़ा हिस्सा स्टॉक अवॉर्ड्स, बोनस और अन्य कार्यकारी फायदों से आता है। यह लाभ कंपनी के प्रदर्शन और लंबे समय की योजनाओं पर निर्भर होता है।

सुरक्षा खर्चों में भारी इजाफा

इस साल एक और खास बात रही कि Alphabet ने सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर 8.27 मिलियन डॉलर (68 करोड़ रुपए से अधिक) खर्च किए, जो कि 2023 के मुकाबले 22% ज्यादा है। 2023 में यह खर्च $6.78 मिलियन था। इस खर्च में ये चीजें शामिल थीं:

  • घर की सुरक्षा
  • सुरक्षा सलाहकार की फीस
  • सुरक्षा निगरानी सेवाएं
  • यात्रा के दौरान पर्सनल सिक्योरिटी
  • कार और ड्राइवर की सुविधाएं

कंपनी ने बताया कि पिचाई ने 2024 में कई देशों की यात्राएं कीं, जिससे सुरक्षा खर्च बढ़ना स्वाभाविक था। कंपनी ने कहा, 'हम मानते हैं कि ये व्यवस्थाएं सही, जरूरी और हमारे शेयरधारकों के हित में हैं, क्योंकि यह कंपनी के लिए जोखिम को कम करती हैं।'

 

यह भी पढ़ें: हर दिन 10 करोड़ बढ़ेगा खर्च! PAK एयरस्पेस बंद होने का असर क्या?

क्या ये खर्च निजी लाभ हैं?

Alphabet ने यह भी स्पष्ट किया कि इन अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्थाओं को वे सुंदर पिचाई के लिए निजी लाभ नहीं मानते। कंपनी का कहना है कि ये खर्च उनके पद और जिम्मेदारियों के कारण जरूरी है, न कि उनकी निजी सुविधा के लिए।

Related Topic:#Sundar Pichai#Google

और पढ़ें