logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टाटा संस की लड़ाई: चंद्रशेखरन की नियुक्ति का विरोध, टाटा ट्रस्ट हाई कोर्ट पहुंचा

टाटा संस में एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में केस फाइल किया गया है। दो ट्रस्टों ने इस नियुक्ति को अवैध बताते हुए सुनवाई की मांग की है।

Tata Sons dispute

हाई कोर्ट पहुंचा टाटा संस का विवाद। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टाटा संस और उसके छह निदेशकों के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस फाइल किया गया है। यह केस सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) और आरडी टाटा ट्रस्ट (RDTT) ने दाखिल किया है। इसमें दोनों ट्रस्टों ने टाटा संस के कार्यकारी चैयरमैन पद पर तीसरी बार एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति का विरोध किया है। शुक्रवार यानी 27 नवंबर को मामले पर सुनवाई होगी। मुकदमे में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने 50 रुपये और आरडी टाटा ट्रस्ट ने 15 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा। इसके अलावा 18 फीसद तक ब्याज की भी मांग की। 

 

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और आरडी टाटा ट्रस्ट की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता जनक द्वारकादास पेश हुए। उन्होंने न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की सिंगल बेंच से मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया। बाद में न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर ने खुद को मामले की सुनवाई से हटा लिया। हालांकि उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया।

 

यह भी पढ़ें: शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; बैठक छोड़ सुप्रिया सुले रवाना

30 नवंबर से पहले सुनवाई

बाद में वैकल्पिक पीठ के न्यायमूर्ति अभय आहूजा के समक्ष अधिवक्ता द्वारकादास ने बताया कि 30 नवंबर को टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक होने वाली है। उससे पहले मामले की सुनवाई की जानी जरूरी है। पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई करने की बात कही। 

'चंद्रशेखरन की नियुक्ति अवैध'

मुकदमे में 17 सितंबर को टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में एन चंद्रशेखर की तीसरी बार नियुक्त के प्रस्ताव के फैसले अवैध बताया गया। तर्क दिया गया कि कंपनी गठन के नियम के अनुच्छेद 121 के तहत जरूरी सकारात्मक मत नहीं मिले थे।

 

टाटा ट्रस्ट ने स्थायी आदेश और निषेधाज्ञा जारी करने की अपील की, ताकि टाटा संस, उसके निदेशक, अधिकारी और अन्य प्रतिनिधि 17 सितंबर के उस प्रस्ताव पर अमल न कर सकें, जिसके तहत चंद्रशेखरन को तीसरी नियुक्ति मिली है।

 

यह भी पढ़ें: हाइवे पर पहली बार उतरे सेना के 4 विमान, सफल लैंडिंग के बाद वहीं से भरी उड़ान

'चंद्रशेखरन को न मिले निर्णायक मत देने का अधिकार'

दोनों ट्रस्टों ने निदेशक मंडल की होने वाली बैठक पर रोक लगाने की मांग नहीं की। मगर यह मांग जरूर उठाई है कि 30 नवंबर की निदेशक मंडल की बैठक में अगर किसी मुद्दे पर निदेशकों के बीच मतभेद उभरता है तो टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को निर्णायक मत न देने की अपील की। 

कहां से शुरू हुआ विवाद?

17 सितंबर को मुबंई में टाटा संस के निदेशक मंडल की मीटिंग हुई थी। इसमें एन चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के लिए कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला लिया गया था। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की नियुक्ति का विरोध किया था। टाटा संस में टाटा ट्रस्ट की लगभग 66 फीसद हिस्सेदारी है। एन चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल अगले साल 20 फरवरी को समाप्त होना है।

 

जब चंद्रशेखरन की नियुक्ति का प्रस्ताव बोर्ड मीटिंग में रखा गया तो नोएल टाटा ने नियुक्ति के खिलाफ वोट किया। वेणु श्रीनिवासन ने समर्थन में अपना मत दिया था। इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हरीश मनवानी ने चंद्रशेखरन के पक्ष में निर्णायक मत दिया। इससे उनकी नियुक्ति को हरी झंडी मिल गई। टाटा ट्रस्ट टाटा संस के शेयर बाजार लिस्टिंग का भी विरोध कर रहा है। चंद्रशेखरन लिस्टिंग के पक्ष में है। यह भी विवाद की एक जड़ है। उधर, रिजर्व बैंक साफ कर चुका है कि टाटा संस को लिस्ट होना ही होगा। 


और पढ़ें