logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; बैठक छोड़ सुप्रिया सुले रवाना

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार की एक बार फिर से तबीयत खराब हो गई है। उन्हें गुरुवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

NCP president Sharad Pawar unwell admitted to Breach Candy Hospital

शरद पवार। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और वर्तमान में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार की एक बार फिर से तबीयत खराब हो गई है। शरद पवार को गुरुवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पवार की बेटी और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि पिता शरद पवार की तबीयत खराब होने की वजह निर्जलीकरण (Dehydration) लग रहा है।

 

सुप्रिया सुले ने कहा, 'बाबा (पिता) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रही हूं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें निर्जलीकरण हुआ है। उन्हें अपनी भागदौड़ कम करनी चाहिए और कम यात्रा करनी चाहिए। बाबा मेरी बात सुनते ही नहीं हैं। उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'

 

यह भी पढ़ें: GST पंजीकरण रद्द कराना आसान, छोटे व्यापारियों को राहत; 1 दिसंबर से बदलेंगे नियम

बीच बैठक छोड़कर सुप्रिया सुले रवाना

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के सूत्रों ने बताया कि सुप्रिया सुले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए नरीमन पॉइंट स्थित पार्टी कार्यालय में थीं, लेकिन अपने पिता की सेहत की जानकारी मिलने के बाद बैठक बीच में ही छोड़कर चली गईं। 

 

 

 

शरद पवार बैठक में शामिल होने वाले थे 

सुप्रिया सुले ने आज एनसीपी (SP) नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस दौरान पार्टी में छिड़े विवाद पर खास चर्चा होने वाली थी। इस बैठक में शरद पवार भी शामिल होने वाले थे,  लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई और सुप्रिया को भी मीटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें: स्वराज बिल से सप्रू रिपोर्ट तक: आजादी से पहले भारत के संविधान की 5 अहम कोशिशें

एक महीने में दूसरी बात तबीयत खराब

बता दें कि हाल ही में 85 साल के शरद पवार को सीने में संक्रमण और सांस संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक महीने में यह दूसरी बार है जब शरद पवार की तबीयत खराब हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 

 

इससे पहले 2 नवंबर को भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ और संक्रमण के चलते पुणे के रुबी हॉल क्लीनिक में भर्ती करवाया गया था। उन्हें 7 नवंबर को वहां से डिस्चार्ज किया गया था।


और पढ़ें