एक दिसंबर से छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। जीएसटी पंजीकरण रद्द करने के नियम को सरल बना दिया है। अगर किसी कारोबारी ने अपना काम बंद कर दिया है तो वह अब पोर्टल से ही अपना जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द करवा सकता है। केंद्र सरकार ने नए नियमों में संशोधन कर दिया है। अब व्यापारी को जीएसटी अधिकारी के पास नहीं जाना होगा। वह पोर्टल से ही अपना रजिस्ट्रेशन बंद करवा सकेंगे।
वित्त मंत्रालय के तहत केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने नए नियमों से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम- 2017 की धारा 164 के तहत मिल शक्तियों का इस्तेमाल करके सरकार ने केंद्रीय जीएसटी नियम- 2017 में बदलाव किया है। नए नियम 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगे।
यह भी पढ़ें: पुराने वफादारों ने आसानी से किए गठबंधन, कांग्रेस का खेल बिगाड़ेंगे बड़बोले नेता?
ऑटोमेटिक रद्द होगा पंजीकरण
अगर किसी व्यापारी ने कारोबार बंद कर दिया या वह जीएसटी के दायरे में नहीं आता है तो कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद कारोबारी अपना जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन कर सकेंगे। इसमें यह भी बताया गया कि जरूरी शर्तों को पूरा करने पर पोर्टल स्वत: ही पंजीकरण को रद्द कर देगा। मतलब अब किसी अधिकारी के पास चक्कर लगाने की जहमत नहीं उठानी होगी।
बकाया और पेनल्टी नहीं होने पर रद्द होगा पंजीकरण
रजिस्ट्रेशन रद्द करवाने का आवेदन करने वाले व्यापारी पर ब्याज, पेनल्टी, बकाया टैक्स न हो। जरूरी रिटर्न भरे हो। सब कुछ नियमों के तहत मिलने पर पोर्टल इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रजिस्ट्रेशन को कैंसिल कर देगा। इसकी जानकारी फॉर्म GST REG-38 के माध्यम से कारोबारी को दी जाएगी। नियम के तहत अगर किसी कारोबारी पर टैक्स, ब्याज, पेनल्टी या कोई अन्य बकाया है तो उसका आवेदन खुद ब खुद मंजूर नहीं होगा। अपूर्ण आवेदन होने की स्थिति में कारोबारी को टैक्स अधिकारी के पास भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: 'लातों के भूत बातों से नहीं मानते', यश माहेश्वरी पर भड़कीं RJD और BJP
छोटे कारोबारियों को क्या होगा फायदा?
कंपोजिशन स्कीम वाले कारोबारियों के लिए फॉर्म GST CMP-08 में दी जाने वाली जानकारी अहम होगी। यह विवरण न मिलने पर आवेदन को अधिकारी के पास भेजा जाएगा। अधिकारी आवेदन की जांच करेगा। सरकार का कहना है कि नए नियमों से छोटो कारोबारी या व्यापार बंद करने वाले व्यापारियों को कागजी कार्रवाई कम करनी पड़ेगी। उनका समय बचेगा।