logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टैक्स को लेकर आए ई-मेल पर इनकम टैक्स ने दी सफाई, कहा- ध्यान न दें

कुछ टैक्सपेयर्स को ऐसे ई-मेल मिल रहे थे जिसमें कुछ ट्रांजेक्शन की गलत जानकारी दी गई थी। इसको लेकर लोगों ने शिकायत की थी।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

आयकर विभाग ने ईमेल के जरिए भेजे गए कुछ ई-मेल को नजरअंदाज करने को कहा है। डिपार्टमेंट ने शनिवार को कहा कि एडवांस टैक्स ई-कैंपेन (Assessment Year 2026-27) के कुछ ईमेल में गलत जानकारी भेजी गई थी इसलिए टैक्सपेयर्स (टैक्स देने वाले लोग) को उन ईमेल को इग्नोर (नजरअंदाज) कर देना चाहिए।

 

विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में सफाई दी कि कुछ टैक्सपेयर्स को ऐसे ईमेल मिले थे, जिनमें 'महत्वपूर्ण लेन-देन' (significant transactions) की जानकारी गलत थी। विभाग को इसकी शिकायतें मिलीं। अब विभाग अपनी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के साथ मिलकर इस समस्या को ठीक कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: आयकर में छूट से 1 लाख करोड़ रुपये का घाटा, पूरा कैसे करेगी सरकार?

विभाग ने मांगी माफी

विभाग ने माफी मांगी और कहा- 'हमें खेद है कि आपको परेशानी हुई।' ये ईमेल सिर्फ याद दिलाने के लिए भेजे गए थे, ताकि लोग अपने खर्च और कमाई की जानकारी चेक करें और जरूरत पड़ने पर एडवांस टैक्स भरें। लेकिन अब इन पुराने ईमेल पर ध्यान न दें।

 

विभाग ने सलाह दी है कि अपनी सारी लेन-देन की सही जानकारी इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर कंप्लायंस पोर्टल ई-कैंपेन टैब में चेक करें। जिन लोगों ने गलती की सूचना दी, विभाग ने उनका धन्यवाद भी किया है। विभाग ने कहा कि समस्या जल्द ठीक हो जाएगी और टैक्सपेयर्स के सहयोग के लिए शुक्रिया।

 

यह भी पढ़ें: SBI में काम करने वाले सफाईकर्मी को भेज दिया 33 करोड़ टैक्स का नोटिस

क्या था पूरा मामला?

पिछले कई दिनों से कुछ लोगों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से ईमेल आ रहे थे कि जितना उन्होंने टैक्स भरा वह उनके फाइनेंशिय ट्रांजेक्शन से मैच नहीं खाता है। इसके अलावा इसमें कुछ बड़े ट्रांजेक्शन का भी जिक्र था। हालांकि, कुछ लोगों का कहना था कि जिन ट्राजेक्शन का इसमें जिक्र किया गया था वह उन्होंने कभी किया ही नहीं था। यानी कि उनका कहना था कि इस मेल के जरिए जो दावा किया जा रहा था वह गलत था। बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस पर संज्ञान लिया था।

Related Topic:#Income Tax

और पढ़ें