logo

ट्रेंडिंग:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट टीम में शामिल लोग कौन हैं?

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बजट को तैयार करने वाली कोर टीम में कौन लोग शामिल हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में।

Union Budget 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी बजट टीम। Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

केंद्रीय बजट 2026 अब बस कुछ दिनों दूर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करने वाली हैं। बजट सेशन दो चरणों में होगा। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक तक चलेगा।

दुनियाभर में जंग जैसे हालात बन रहे हैं, ऐसे में इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि वित्त मंत्रालय रक्षा मंत्रालय पर ज्यादा ध्यान देगा। रक्षा क्षेत्र को इस बार और ज्यादा बजट मिलने की उम्मीद है। पिछले साल रक्षा मंत्रालय को 6.81 लाख करोड़ रुपये मिले थे, अब और बढ़ोतरी की बात चल रही है।

नया और आसान इनकम टैक्स एक्ट 2025 अप्रैल 2026 से लागू होगा। बजट में इसकी ट्रांजिशन की जानकारी, नियम और FAQ दिए जा सकते हैं। बजट में आम लोगों के लिए टैक्स राहत, एक्सपोर्ट बढ़ावा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रहने की उम्मीद है। सभी की नजरें 1 फरवरी पर टिकी हैं। 

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण के बजट से आम आदमी को उम्मीद क्या है?


बजट तैयार करने वाली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की कोर टीम से मिलिए-

यह भी पढ़ें: बजट समझने में होती है दिक्कत? इन शब्दों का मतलब जान लीजिए, आसानी होगी

बजट के लिए निर्मला सीतारमण की टीम में शामिल लोग कौन हैं?

  • वी अनंत नागेश्वरन: देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने बजट तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। डॉ. नागेश्वरन ने लेखक, शिक्षक और सलाहकार रहे हैं। उन्होंने भारत और सिंगापुर के कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में पढ़ाया है। वह वे IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और क्रेया यूनिवर्सिटी के गेस्ट प्रोफेसर रहे हैं। साल 2019 से 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने IIM अहमदाबाद से प्रबंधन में डिप्लोमा और एमहर्स्ट स्थित मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। 

  • के. मोसेस चालाई: वित्त मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात हैं। वह मणिपुर कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पढ़ाई की है। 1 फरवरी 1968 को जन्मे चलाई की गिनती चर्चित अधिकारियों में होती है। वह वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग (डीपीई) में सचिव हैं और माओ नागा समुदाय से आते हैं। में से एक हैं। 

  • अरुणिश चावला: DIPAM में सचिव पद पर तैनात हैं। डॉ. अरुणिश चावला, बिहार कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में एमएससी और पीएचडी की उपाधि हासिल की है। वह इन्वेस्टमेंट और पब्लिक  एसेट विभाग में सचिव पद पर तैनात हैं।  

  • अनुराधा ठाकुर: आर्थिक कार्य सचिव हैं। वह हिमाचल प्रदेश कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। 

  • पंकज चौधरी: वित्त राज्य मंत्री हैं। उनका लंबा सांसदीय करियर रहा है। उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हैं। पूर्वांचल से आते हैं। ओबीसी राजनीति के बड़े चेहरों में शामिल हैं। 

  • वी वुअलनाम: व्यय सचिव हैं। वी वुअलनाम 1992 बैच के मणिपुर कैडर के IAS अधिकारी हैं। वह सरकारी खर्च, छूट और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर विभाग की जिम्मेदारी संभालती हैं। वह नागरिक उड्डयन सचिव के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

  • एम नागराजू: फाइनेंशियल सर्विस सेक्रेटरी हैं। एम नागराजू साल 1993 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने हैदराबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह कई विभागों में काम कर चुके हैं। राज्य सरकार में, उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट, जनजातीय कल्याण निदेशक, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, वित्त एवं उद्योग और वाणिज्य विभागों के सचिव और प्रधान सचिव के तौर पर काम किया। विदेश में भी उनकी नियुक्ति हो चुकी है। वह साल 2012-13 में एक साल के लिए अमेरिका के पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में विजिटिंग फेलो और 2018-19 में स्टोनहिल कॉलेज में विजिटिंग रिसर्च स्कॉलर रहे।  

  • अरविंद श्रीवास्तव: राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनके पास आर्थिक मामलों और लोक प्रशासन का व्यापक अनुभव है। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में पहले संयुक्त सचिव और बाद में अतिरिक्त सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। बजट 2026-27 को तैयार करने में भी उनका अहम रोल रहा है।

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap