logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एलन मस्क बनाम सैम ऑल्टमन का झगड़ा कोर्ट तक पहुंचा, आखिर क्या है चाहत?

दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक एलन मस्क ने ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के खिलाफ मुकदमा कर दिया है और अब केस में सुनवाई शुरू हो रही है।

elon musk vs sam altman

सैम ऑल्टमैन vs एलन मस्क, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

टेक्नॉलजी की दुनिया के दो दिग्गज आमने-सामने हैं। नाम हैं एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन। एलन मस्क टेस्ला और स्पेस X जैसी कंपनियों के मालिक हैं तो सैम ऑल्टमैन ChatGPT जैसे AI टूल लाई OpenAI के मालिक हैं। अब इन दोनों के मुकदमे का ट्रायल शुरू हो रहा है और एलन मस्क सोशल मीडिया पर सैम ऑल्टमैन पर भड़के हुए हैं। वह सैम को 'स्कैम ऑल्टमैन' बता रहे हैं और तमाम आरोप लगा रहे हैं। यह मुकदमा एलन मस्क ने साल 2024 में दर्ज कराया था और आरोप लगाए थे कि OpenAI जिस काम के लिए शुरू किया गया था, उस मकसद से भटक गया है और अब वह माइक्रोसॉफ् के साथ मिलकर सिर्फ पैसे बनाने वाले मॉडल बना रहा है।

 

शुरुआत में एलन मस्क ने सिर्फ OpenAI के खिलाफ ही मुकदमा किया था लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट को भी इस केस में पार्टी बना दिया है। 28 अप्रैल को इस केस की सुनवाई कैलिफोर्निया की ओकलैंड फेडरल कोर्ट में शुरू होगी। इस केस की सुनवाई पर जज  Y G रॉजर्स नजर रखेंगी। सबसे पहले इस केस के लिए जजों के पैनल का गठन किया जाना है।

किस बात का है झगड़ा?

एलन मस्क का कहना है कि OpenAI बनाने के लिए उन्होंने भी मोटी रकम खर्च की है। एलन मस्क के मुताबिक, उन्होंने 38 मिलियन डॉलर यानी लगभग 350 करोड़ रुपये की फंडिंग दी थी। एलन मस्क का कहना है कि फंडिंग लेते समय यह कहा गया था कि OpenAI को ओपन सोर्स रखा जाएगा और इसे मानवता के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पर 20, डीजल पर 100 रुपये का नुकसान झेलकर कैसे तेल बेच पा रहीं कंपनियां?

 

 

अब एलन मस्क आरोप लगा रहे हैं कि सैम ऑल्टमैन ने इसके मकसद को ही बदल दिया है और वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर सिर्फ पैसे छापने का काम कर रहे हैं। इस केस में एलन मस्क की ओर से कहा गया है, 'यह परोपकार बनाम लालच का मामला है। सैम ऑल्टमैन ने एलन मस्क को धोखा दिया है। एलन मस्क को यह बताया गया था कि AI की चुनौतियों के खिलाफ लोगों की मदद करने के लिए इसे बनाया जाएगा और ओपन सोर्स रखा जाएगा।'

क्या चाहते हैं एलन मस्क?

अब एलन मस्क ने केस दायर करके मांग की है कि उनके 134 बिलियन डॉलर का मुआवजा दिया जाए। इतना ही नहीं, वह सैम ऑल्टमैन को CEO के पद से भी हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें ये पैसे अपने लिए नहीं चाहते हैं। एलन मस्क का कहना है कि ये पैसे OpenAI की नॉन-प्रॉफिट विंग को दे दिए जाएं।

 

यह भी पढ़ें: गहने नहीं अब इस काम के लिए सोना खरीद रहे हैं भारतीय, रिपोर्ट में खुलासा

सैम ऑल्टमैन क्या कह रहे हैं?

जाहिर है कि सैम ऑल्टमैन इन आरोपों का विरोध कर रहे हैं। OpenAI अपने मूल मिशन से हटने के आरोपों को खारिज करता है। उसका कहना है कि वह ऐसे AGI बना रहा है जो मानवता के फायदे के लिए है। एलन मस्क के बारे में OpenAI का कहना है कि वह 'परेशान करने वाला अभियान' चला रहे हैं। उसका कहना है कि अपने xAI के पक्ष में माहौल बनाने और उसका रास्ता साफ करने के लिए ही एलन मस्क ये सब कर रहे हैं।

 

इतना ही नहीं, OpenAI ने यह भी कहा है कि एलन मस्क कंपनी पर पूरा कंट्रोल चाहते थे लेकिन जब बाकी को-फाउंडर्स जैसे कि सैम ऑल्टमैन, ग्रेग ब्रॉकमैन और सुटस्केवर इसके लिए राजी नहीं हए तो साल 2018 में ही एलन ने कंपनी छोड़ दी। OpenAI के मुताबिक, एलन मस्क ने तब यह भी कहा था कि कंपनी के सफल होने के 0% चांस हैं लेकिन वह गलत साबित हुए और कंपनी चल निकली और तब से वह इस तरह के हमले करते रहे हैं।

 

OpenAI ने यह भी कहा है कि एलन मस्क ने जो 38 मिलियन डॉलर दान किए थे, उन पैसों को OpenAI के मूल मिशन के लिए खर्च किया गया है।  

Related Topic:#Elon Musk#Open AI

और पढ़ें