दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया है। एलन मस्क ने AI स्टार्टअप कंपनी 'कर्सर' (Cursor) को 60 बिलियन डॉलर में खरीदा है। यह रकम भारतीय रुपये में 5.6 लाख करोड़ रुपये है। मस्क ने इस छोटी सी कंपनी को खरीदने के लिए भारी-भरकम रकम खर्च की है।
कर्सर एक स्टार्टअप कंपनी है, जो कोडिंग का काम करती है। मस्क के इस टेकओवर के बाद AI के क्षेत्र में काम करने वाली एंथ्रोपिक और ओपनAI जैसी कंपनियों को चुनौती मिलेगी।
यह भी पढ़ें: होर्मुज खुला, तेल की कीमतों में 4% की गिरावट, दुनिया पर असर क्या?
SpaceX ने अप्रैल में ही दिया था दूसरा ऑफर
इससे पहले SpaceX ने अप्रैल में ही एक आधिकारिक बयान में कहा था कि उसके पास कर्सर को खरीदने का अधिकार है। इसी समय SpaceX ने कर्सर कंपनी में 10 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ में एकसाथ में मिलकर काम करने का ऑफर दिया था।
SpaceX ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह डील जुलाई में पूरी होगी। डील पर मुहर लगने के बाद कर्सर पूरी तरह से स्पेसएक्स की सब्सिडियरी कंपनी बन जाएगी।
कर्सर कंपनी कहां से काम करती है?
कर्सर को बनाने वाली कंपनी का नाम एनीस्फीयर (Anysphere) है। एनीस्फीयर भी एक स्टार्टअप है, जो अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से काम करती है। कर्सर, एनीस्फीयर सब्सिडियरी कंपनी है, जो कोडिंग का काम करती है। SpaceX ने कर्सर की तारीफ करते हुए कहा है 'विशेषज्ञ सॉफ्टवेयर इंजीनियरों तक पहुंच'। यही वजह है कि एलन मस्क ने इतनी बड़ी रकम खर्च की है।
यह भी पढ़ें: टर्म और लाइफ इंश्योरेंस की उलझन खत्म, अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसे करें चुनाव
कर्सर ने क्या कहा?
कर्सर ने कहा है कि स्पेसएक्स की सहायक कंपनी एक्सएआई (xAI) के साथ साझेदारी से उसे भविष्य के AI उत्पाद विकसित करने में मदद मिलेगी। कंपनी के अनुसार, वह एक्सएआई के टेनेसी राज्य के मेम्फिस स्थित बड़े एआई डेटा सेंटर कॉम्प्लेक्स कोलोसस की क्षमताओं का इस्तेमाल कर अगली पीढ़ी के एआई समाधान तैयार कर सकेगी।