logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अब SBI ATM से पैसा निकालना महंगा, 4 ट्रांजेक्शन के बाद देने होंगे 15 रुपये

स्टेट बैंक 1 अक्टूबर, 2026 से फ्री कैश विड्रॉल यानी बैक ने ATM से फ्री में पैसा निकालने को सीमित कर दिया है।

State Bank of India cash withdrawal

SBI चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भले ही डिजीटल पेमेंट के लिए UPI (Unified Payments Interface) का इस्तेमाल कर रहे हों, लेकिन लोग कैश भी ठीक-ठाक संख्या में इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर, कैश इस्तेमाल करने वाले लोगों को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने झटका दिया है।

 

दअसरल, स्टेट बैंक 1 अक्टूबर, 2026 से फ्री कैश विड्रॉल यानी बैंके ने ATM से फ्री में पैसा निकालने को सीमित कर दिया है। अगर आपका बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD)अकाउंट है तो आपको हर महीने चार ही फ्री विड्रॉल मिलेंगे। मगर, चार बार ATM से पैसा निकालने के बाद लोगों को पांचवी बार से हर विड्रॉल पर 15 रुपये प्लस GST देना होगा।

 

यह भी पढ़ें: फेडरल रिजर्व की बैठक का इंतजार, सोने की कीमतों में आई 3% की उछाल

 

ATM से पैसा निकालने महंगा पड़ेगा

 

यानी कि अब SBI के ग्राहकों को ATM से पैसा निकालना महंगा पड़ेगा। हालांकि, डिजिटल लेनदेन जैसे UPI, NEFT और RTGS इससे अलग हैं। इसपर कोई चार्ज नहीं हैं। 

 

 

 

 

सभी अकाउंट होल्‍डर्स पर लागू नहीं

 

स्टेट बैंक ने अकाउंट होल्‍डर्स को जानकारी दी है कि ये बदलाव सभी अकाउंट होल्‍डर्स पर लागू नहीं होंगे, बल्कि सिर्फ बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाते के लिए सर्विस चार्ज लागू होगा। अगर आपका भी ये अकाउंट है, तो आप बैंक के ब्रांच से 1 महीने में सिर्फ 4 बार मुफ्त निकासी कर सकते हैं। इससे ज्‍यादा बार की निकासी पर आपको बैंक को चार्ज देना पड़ेगा।

 

यह भी पढ़ें: पहली तिमाही में बैंक लोन की रफ्तार बढ़ी, किन सेक्टर्स ने सबसे ज्यादा कर्ज लिया?

 

इससे पहले नियम क्या था?

 

स्टेट बैंक की वेबसाइट के मुताबिक पहले भी महीने में चार निकासी मुफ्त थी, लेकिन इसमें SBI ATM, दूसरे बैंक का ATM, ब्रांच से निकासी, माइक्रो ATM आदि शामिल किए गए थे। सिर्फ डिजिटल ट्रांजेक्‍शन जैसे UPI, NEFT, RTGS, IMPS जैसे माध्‍यमों को छोड़ा गया था। नए बदलाव के तहत अब सिर्फ ब्रांच चैनल से निकासी के लिए महीने के पहले टार ट्रांजेक्‍शन को फ्री किया गया है।

Related Topic:#SBI

और पढ़ें