logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AIBE रिजल्ट कैसे चेक करें? डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड तक, सब जानिए

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस परीक्षा में 65.92 फीसदी उम्मीदवार पास हुए हैं, जिन्हें जल्द ही वकालत की प्रैक्टिस करने का अवसर मिलेगा।

girl

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 65.92 फीसदी उम्मीदवार पास हुए हैं। परीक्षा में 1,75,701 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 1,15,805 छात्र सफल हुए, जबकि 59,876 छात्र असफल रहे। परीक्षा पास करने के लिए पहले 40 नंबर निर्धारित थे, जिनमें से 3 नंबर घटा दिया गया। इसी वजह से इस बार 65.92 प्रतिशत उम्मीदवार पास हो गए। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।


ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की परीक्षा 7 जून 2026 को हुई थी। यह परीक्षा देश के 60 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45 नंबर लाने थे, जबकि SC, ST और PWD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 नंबर निर्धारित थे। बाद में बार काउंसिल ने कटऑफ में 3 नंबर की राहत दे दी। जिन छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है, उन्हें प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र (COP) मिलेगा। अब सवाल उठता है कि इस परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: अब तक नहीं लॉन्च हुई IRCTC की नई वेबसाइट, हर रिफ्रेश के साथ बढ़ता जा रहा इंतजार

कैसे चेक करें रिजल्ट?


AIBE का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को allindiabarexamination.com वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर AIBE 21 Result के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना AIBE ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें। लॉग इन करने के बाद रिजल्ट पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा। भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें।


कितने महिला और पुरुषों ने दिया था एग्जाम?


इस बार AIBE परीक्षा में 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 1,10,909 पुरुष उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 73,045 उम्मीदवार पास हुए। वहीं, 64,784 महिला उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुई थीं, जिनमें से 42,757 महिलाएं सफल रहीं।


इस परीक्षा में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 16,788 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 13,098 उम्मीदवार सफल रहे। इसके अलावा, दिल्ली के 5,757 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 3,071 उम्मीदवार परीक्षा पास कर गए।

 

यह भी पढ़ें: CJI को गाली देने के मामले में 2 गिरफ्तार, कौन हैं प्रबल प्रताप और चंद्रभान?

 

AIBE 21 का रिजल्ट जारी होने के बाद BCI ने AIBE 22 परीक्षा की संभावित समय-सीमा भी जारी कर दी है। इसके मुताबिक, अगली परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी।

Related Topic:#National News

और पढ़ें