logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दादी की मौत के बाद तीसरी में देखा डॉक्टर बनने का सपना, अब NEET में किया टॉप

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है।

Neet Topper Aryan Gupta With Parents

परिवार के साथ आर्यन गुप्ता, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में 11.21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। इस परीक्षा में 720 में से 715 अंक हासिल कर पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल किया है। दोनों की सफलता पर परिवारों में जश्न का माहौल है और दोनों छात्रों ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर की है। 

 

पंजाब के लुधियाना में रहने वाले आर्यन गुप्ता ने NEET UG 2026 में 715 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद उनके घर पर जश्न का माहौल रहा। परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनया। सोशल मीडिया पर इस जश्न के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: '3 इडियट्स का सोनम वांगचुक से कोई लेना-देना नहीं', वायरल हो गया आमिर खान का बयान

 

आर्यन गुप्ता ने क्या बताया?

इस सफलता के बाद आर्यन गुप्ता ने बताया कि ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करके उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। इस सफलता के लिए मैंने कड़ी मेहनत की। तैयारी के दौरान कई बार नींद तक पूरी नहीं हो पाती थी। अब यह सब किसी सपने जैसा लग रहा है और परिवार में सभी बेहद खुश हैं। आखिरी दिनों में करीब 16 से 17 घंटे तक पढ़ाई करता था।'

तीसरी क्लास में देखा

आर्यन गुप्ता से जब उनके आगे के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका सपना ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) बनने का है। इसके पीछे उन्होंने एक बहुत ही रोचक कहानी बताई। उनका कहना है कि जब वह तीसरी कक्षा में थे, तब उनकी दादी का कैंसर से निधन हो गया था। उनके परिवार में कई डॉक्टर थे लेकिन कोई भी ऑन्कोलॉजिस्ट नहीं था। उन्होंने उसी समय  तय कर लिया था कि बड़ा होकर कैंसर के मरीजों का इलाज करेंगे। 

 

उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी में अभी बहुत कुछ करना है, लेकिन इस समय अपनी सफलता से बहुत खुश हूं। आर्यन के पिता ने बताया कि पिछले साल उनके बड़े बेटे ने ऑल इंडिया रैंक 54 लाया था। आर्यन की मां भी एक डॉक्टर हैं और उन्होंने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह अभी तो खुशी से सातवें आसमान पर उड़ रही हैं। 

 

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, यूं करें रिजल्ट चेक, कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट

पांशुल बंसल भी बने टॉपर

हरियाणा के पांशुल बंसल ने भी 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल किया है। हालांकि, टाई-ब्रेकिंग नियम के कारण उन्हें दूसरी रैंक मिली। पांशुल की इस उपलब्धि से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। रिजल्ट आने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पांशुल बंसल ने कहा कि उन्होंने आठवीं क्लास में ही डॉक्टर बनने का सपना देख लिया था। उन्होंने बताया कि नीट जैसी परीक्षा में सफलता के लिए खुद पर विश्वास जरूरी है। उन्होंने बताया कि उनके मम्मी-पापा भी पढ़ाई में उनकी मदद करते थे। पांशुल का कहना है कि उन्हें साइंस के साथ-साथ फाइनेंस में भी रुचि है। 

Related Topic:#NEET

और पढ़ें