बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 29 मार्च को दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। इस साल बिहार में लगभग 15 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। 10वीं के रिजल्ट की सबसे खास बात यह है कि टॉप-10 की लिस्ट में लड़कियों ने न केवल बाजी मारी है, बल्कि दो छात्राओं पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।
इस साल पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन ने 98.4% अंक लाकर टॉप किया है। इस साल के रिजल्ट की खास बात यह है कि टॉप करने वाली एक नहीं, बल्कि दो छात्राएं हैं। जिन छात्रों ने अभी तक रिजल्ट नहीं देखा है, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। टॉप-5 में तमाम छात्रों का नाम है क्योंकि एक-एक रैंक पर कई छात्र या छात्राएं हैं।
यह भी पढ़ें: आ गया बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, चेक करने का तरीका जान लीजिए
10वीं कक्षा के टॉपर्स लिस्ट
10वीं कक्षा के कुल 81.79% विद्यार्थी पास हुए हैं। इन परिणामों से साफ होता है कि बिहार के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
रैंक 1
पुष्पांजलि कुमारी - 492 (98.4%)
सबरीन परवीन - 492 (98.4%)
रैंक 2
नाहिद सुल्ताना - 489 (97.8%)
रैंक 3
अनुपा कुमारी -488 (97.6%)
ओम कुमार - 488 (97.6%)
रैंक 4
ज्योति कुमारी - 487 (97.4%)
अनुभव कुमार - 487 (97.4%)
अंश राज - 487 (97.4%)
रैंक 5
प्रेरणा कुमारी - 486 (97.2%)
नसरीन परवीन - 486 (97.2%)
अवनीश कुमार - 486 (97.2%)
विकास कुमार गुप्ता - 486 (97.2%)
रूपेश कुमार - 486 (97.2%)
इसके अलावा 6ठीं रैंक पर कई छात्र-छात्राओं के नाम हैं-
रैंक 6
रितु कुमारी - 485 (97%)
आयशा खातून - 485 (97%)
मौसम कुमारी - 485 (97%)
सुमित कुमार यादव - 485 (97%)
रोहित कुमार चौधरी - 485 (97%)
कुणाल किशोर - 485 (97%)
शुभम कुमार - 485 (97%)
संगम कुमार - 485 (97%)
अभिनव कुमार -485 (97%)
नवरत्न कुमार - 485 (97%)
शमशीर अख्तर - 485 (97%)
प्रिंस कुमार - 485 (97%)
आदित्य कुमार - 485 (97%)
राजदीप कुमार - 485 (97%)
रौशन कुमार - 485 (97%)
बाबर अली - 485 (97%)
यह भी पढ़ें: कॉर्पोरेट में काम करने वालों की कम, मजदूरों की सैलरी ज्यादा बढ़ी, क्या है वजह?
कैसे चेक करें रिजल्ट?
बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Bihar Board Matric Result 2026 पर क्लिक करें।
अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें।
क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।