logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आ गया बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, चेक करने का तरीका जान लीजिए

बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जान लीजिए रिजल्ट कैसे देखना है।

Bihar Board result,

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार विद्यालय समिति ने बिहार बोर्ड के 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा 1:30 बजे हो चुकी है। यह जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। बिहार बोर्ड इस बार तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। बिहार बोर्ड में पढ़ने वाले 12वीं क्लास के छात्र अब अपना रिजल्ट घर बैठे देख सकते हैं।


प्रेस रिलीज में आनंद किशोर ने बताया है कि interbiharboard.com और bsebexam.com वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और कोड डालकर रिजल्ट चेक किया जा सकता ह। बिहार के शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि 2026 में 12वीं क्लास के एग्जाम के लिए बिहार में 1762 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। इस साल करीब 13 लाख बच्चे बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए हैं। अब सवाल उठता है कि 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक किया जाए। 

 

यह भी पढ़ें: JEE मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 किस वेबसाइट पर चेक करें मार्क्स?

बिहार बोर्ड में 12वीं क्लास का रिजल्ट 23 मार्च को 1:30 बजे घोषित कि गई है। बिहार बोर्ड के छात्र 5 वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जो इस प्रकार हैं

 

interbiharboard.com
https://www.bsebexam.com
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
seniorsecondary.biharboardonline.com

 


इन वेबसाइट पर जाकर 12वीं क्लास के छात्र अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते है। 12वीं क्लास में जिन छात्रों का 60 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आएगा, उन्हें फर्स्ट डिवीजन की श्रेणी में माना जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: आपके पास जो नोट है वह असली है या नकली, पता कैसे करें? नोट कीजिए टिप्स

रिजल्ट चेक कैसे करें?

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यह वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है। इस वेबसाइट के होम पेज पर जाकर 'Bihar Board Intermediate Result 2026' लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद अपना रोल नंबर और कोड नंबर दर्ज करें। फिर ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। आप चाहें तो मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।

 

पास होने के लिए कितने नंबर होने चाहिए?

बिहार बोर्ड के नियमों के मुताबिक 12वीं कक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 30 नंबर होने चाहिए। साइंस विषय में 21 नंबर और प्रैक्टिकल वाले विषय में कम से कम 12 नंबर लाना अनिवार्य है।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें