logo

मूड

ट्रेंडिंग:

JEE मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

जेईई मेन 2026 सेशन 2 की सिटी इंटिमेशन स्लिप (Exam City Intimation Slip) आधिकारिक तौर पर जारी हो चुकी है। जान लीजिए इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें।

JEE Main exam

प्रतीकात्मक, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा से संबंधित इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस स्लिप से यह पता चलेगा कि किस उम्मीदवार की परीक्षा किस शहर में होगी। इस जानकारी के आधार पर छात्र परीक्षा से पहले उस शहर में जाएंगे, जहां उनका परीक्षा केंद्र होगा। सिटी इंटिमेशन के साथ-साथ एनटीए ने परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा कर दी है।

 

जेईई मेन के उम्मीदवारों की सिर्फ सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हुई है, एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि परीक्षा से 2 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। अब सवाल उठता है कि किस तारीख को परीक्षा होगी और जेईई मेन इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें: आपके पास जो नोट है वह असली है या नकली, पता कैसे करें? नोट कीजिए टिप्स

जेईई मेन की परीक्षा तारीख

 

जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षाएं 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच होंगी। पेपर 1 अप्रैल महीने की 2, 4, 5 और 8 अप्रैल को होगा। दूसरा पेपर 7 अप्रैल 2026 को होगा।

 

सिटी स्लिप डाउनलोड करें

 

स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना है। उसके बाद JEE Main 2026 Session 2 City Intimation लिंक पर क्लिक करना है। फिर अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि भरना है। इसके बाद स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करें और प्रिंट भी करा लें।

 

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर का E-KYC जरूरी, घर से ही आसानी से पूरी करें प्रोसेस

सिटी स्लिप में समस्या हो तो क्या करें?

अगर किसी उम्मीदवार को स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी होती है या स्लिप में कोई गलती दिखती है, तो वह NTA की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं और jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

 

कौन से बच्चे जेईई मेन की परीक्षा दे सकते हैं?

 

जेईई मेन का परीक्षा फॉर्म वही छात्र भर सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम के साथ मैथ विषय पढ़ा है। सामान्य वर्ग के छात्रों के 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए। SC और ST वर्ग के छात्रों के कम से कम 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए।


जेईई मेन परीक्षा में बैठने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होती है। किसी भी उम्र का उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। हालांकि, NIT और IIT जैसे संस्थानों में प्रवेश के लिए उनकी अलग आयु सीमा हो सकती है।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें