• PATNA
16 Mar 2026, (अपडेटेड 16 Mar 2026, 2:59 PM IST)
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस (SI) भर्ती के लिए आयोजित प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के अनुसार, कुल 35,857 उम्मीदवार सफल हुए हैं।
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस (SI) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को हुआ था। इस रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के करीब 6 लाख युवा कर रहे थे और इस भर्ती के जरिए 1799 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवरों को मेन एग्जाम देना होगा।
इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आयोग ने आज 16 मार्च को अपनी वेबसाइट पर यह रिजल्ट जारी किया है। मुख्य परीक्षा के लिए 35857 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सभी सफल उम्मीदवार मेन एग्जाम दे पाएंगे।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर' Result of Preliminary Written Examination for the post of Police Sub-Inspector' लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगी, इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
आगे के लिए पीडीएफ डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
मेन एग्जाम के लिए सिलेक्शन
इस भर्ती में तीन चरण हैं, जिनमें प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रीलिम्स में पास हुए सभी उम्मीदवार अब मेन एग्जाम लिखेंगे और उसके बाद सफल उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट देंगे। प्रीलिम्स एग्जाम के आधार पर कुल 35857 उम्मीदवारों मेन एग्जाम के लिए सफल घोषित किया गया है। इन सभी उम्मीदवारों को अब ममेन एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा।