logo

मूड

ट्रेंडिंग:

4 कॉलेज से UP बोर्ड के सभी टॉपर, सीतापुर और बाराबंकी का दबदबा

यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के टॉप थ्री में शामिल छह विद्यार्थियों में पांच लड़कियां दो अलग-अलग स्कूलों की हैं। वहीं 12वीं में टॉप थ्री में पांच बेटियां हैं। इनमें चार बरेली और बाराबंकी के एक स्कूल की हैं। 10वीं और 12वीं पहला स्थान हासिल करने वाली दोनों छात्राएं सीतापुर के एक ही स्कूल की हैं।

UP Board Result

यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे गुरुवार को घोषित हुए। इस बार भी बेटियों का दबदबा देखने को मिला। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सीतापुर और बाराबंकी जिले की बेटियों ने अपना परचम लहराया। पहले तीन स्थानों पर इन्हीं दोनों जिलों का दबदबा देखने को मिला। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुताबिक 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 90.42 फीसद और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 80.38 फीसद विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

 

10वीं की परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। बाराबंकी जिले की ही अदिति दूसरा और सीतापुर की अर्पिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं की परीक्षा में सीतापुर की शिक्षा वर्मा ने टॉप किया। बरेली की नंदिनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। बाराबंकी की पूजा पाल और बरेली की सुरभि यादव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

यह भी पढ़ें: फ्लोर टेस्ट से पहले खिले NDA के चेहरे, विजय चौधरी बोले, 'हमारी जीत तय है'

 

पहला और दूसरा स्थान: 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में अच्छा रहा। जहां 87.30 फीसद लड़कों ने सफलता हासिल की तो वहीं 93.76 फीसद बेटियों ने बाजी मारी। 10वीं परीक्षा में पहले स्थान पर दो बेटियां रहीं। सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश वर्मा ने 97.83 फीसद अंक हासिल किया। वहीं बाराबंकी जिले के द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज की अंशिका वर्मा ने भी 97.83 फीसद अंक हासिल करके संयुक्त रूप से पहला स्थान साझा किया।  97.50 फीसद अंक लाकर अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। अदिति भी द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर (बाराबंकी) की छात्रा हैं।

 

तीसरा स्थान: सीतापुर की अर्पिता ने दो अन्य विद्यार्थियों के साथ तीसरा स्थान साझा किया। अर्पिता बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने परीक्षा में 97.33 फीसद अंक हासिल किए हैं। झांसी के लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल के छात्र ऋषभ साहू भी 97.33% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बाराबंकी जिले की परी वर्मा (97.33%) भी तीसरे स्थान पर हीं। वह बाराबंकी के जैदपुर में स्थित द मॉर्डन इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

10वीं के छह में से पांच टॉपर दो स्कूल से

हाई स्कूल के टॉप थ्री में शामिल छह विद्यार्थियों में पांच का संबंध दो स्कूल से है। बाराबंकी जिले की सभी टॉप थ्री टॉपर जैदपुर के द मॉर्डन इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। वहीं सीतापुर की दो बेटियों ने टॉप थ्री में जगह बनाई। दोनों का संबंध शेखपुर बिलौली स्थित बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज से है।

12वीं कक्षा के यूपी टॉपर कौन?


12वीं कक्षा की परीक्षा में भी सीतापुर जिले की शिखा वर्मा (97.60%) ने पहले स्थान पर बाजी मारी। उनका भी संबंध शेखपुर बिलौली स्थित बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज से है। 97.20% के साथ बरेली की नंदनी गुप्ता और और श्रेया वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। नंदनी बरेली के सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। वहीं श्रेया वर्मा बाराबंकी के महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'TMC ने हमला किया', बंगाल चुनाव में BJP उम्मीदवार को खेतों तक दौड़ाकर पीटा

 

तीसरा स्थान भी बरेली और बाराबंकी की छात्राओं ने साझा किया। सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की छात्रा सुरभि यादव और महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की पूजा पाल ने संयुक्त रूप से 97.00% अंक प्राप्त किए। 12वीं की परीक्षा में टॉप थ्री में पांच बेटियों ने बाजी मारी। इनमें से चार का संबंध बरेली और बाराबंकी के एक ही कॉलेज से है। वहीं पहले स्थान पर सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा ने कब्जा जमाया। हाई स्कूल टॉपर का भी संबंध इसी स्कूल से है।


और पढ़ें