logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फ्लोर टेस्ट से पहले खिले NDA के चेहरे, विजय चौधरी बोले, 'हमारी जीत तय है'

विजय चौधरी का दावा है कि 24 अप्रैल को सम्राट सरकार विश्वास मत जरूर जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार नीतीश कुमार के आशीर्वाद और उन्हीं के विकास के रास्ते पर चलेगी।

Nitish Kumar And Vijay Chaudhary, Photo Credit: PTI

नीतीश कुमार और विजय चौधरी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

संजय सिंह, पटना: बिहार की राजनीति के लिए 24 अप्रैल का दिन बहुत बड़ा होने वाला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई सरकार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा। पर इस परीक्षा से पहले ही डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने जीत का पक्का दावा कर दिया है। उन्होंने विपक्ष को संदेश दिया है कि सरकार को कोई खतरा नहीं है और जीत हमारी ही होगी।

 

विजय चौधरी ने एक बड़ी बात यह कही कि यह सरकार सिर्फ राजनीति के लिए नहीं बनी है, बल्कि इसे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिला हुआ है। उन्होंने साफ किया कि भले ही सरकार का चेहरा नया हो लेकिन काम करने का तरीका और विकास का एजेंडा वही पुराना रहेगा जो नीतीश कुमार ने तय किया था। सरकार पूरी मजबूती से जनता के वादे पूरे करेगी।

 

यह भी पढ़ें: 'अम्मा, शादी का कार्ड देना है...', पैर छूकर बुजुर्ग महिला को मार दी गोली

मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री

मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करने के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। कैबिनेट का विस्तार बहुत जल्द किया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि सम्राट चौधरी की पहली ही कैबिनेट मीटिंग में 22 जरूरी प्रस्तावों को पास किया गया है, जो बताता है कि सरकार काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार के खजाने को लेकर जो सवाल उठाए थे उस पर विजय चौधरी ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जनता यह देखती है कि विकास हो रहा है या नहीं सिर्फ खजाना नहीं देखा जाता। उन्होंने तेजस्वी को सलाह दी कि खजाने की चिंता करने से पहले उन्हें अपने समय की याद करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आज के समय की माली हालत पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

 

यह भी पढ़ें: हनीट्रैप को रेप बनाने की साजिश? आरोपी डॉक्टर को कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बाहर निकलने और लोगों से मिलने को लेकर विजय चौधरी ने सकारात्मक बात कही। उन्होंने कहा कि यह एक स्वाभाविक बात है और पार्टी में इसका स्वागत है। उनके इस बयान से लग रहा है कि जेडीयू के अंदर नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी चल रही है।

 

24 अप्रैल को होने वाले इस खास सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा से लेकर बैठक तक के सभी इंतजाम पक्के कर लिए गए हैं। पूरे बिहार की नजर इस बात पर है कि नई सरकार अपनी पहली बड़ी परीक्षा में किस तरह सफल होती है।


और पढ़ें