logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CRPF में 10वीं और ITI पास के लिए निकली बंपर भर्ती, फॉर्म से सिलेबस तक सब जानिए

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) के करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 19 मई तक अप्लाई कर सकते हैं।

CRPF

CRPF के जवान, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) के कुल 9,195 पदों पर भर्ती पर भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। कल 20 अप्रैल 2026 के लिए इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है। यह रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पंजीकरण 19 मई, 2026 को समाप्त होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

इस भर्ती के जरिए कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के  कुल 9,175 पद भरे जाएंगे। इसमें पुरुषों के लिए 9,096 और महिलाओं के लिए 79 पद शामिल हैं। इसके अलावा कांस्टेबल (पायनियर विंग) के कुल 20 पद शामिल हैं। अगर आप सरकारी नौकरी कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इसके लिए आप जरूरी योग्यता देखकर अप्लाई कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: नीतीश चुपचाप राज्यसभा चले गए, खामोश क्यों रही JDU की पूरी टॉप लीडरशिप?

कैन कर सकता है अप्लाई?

गर आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं  पास हैं तो आप इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग पदों के लिए कुछ अन्य योग्यताएं भी निर्धारित की गई हैं। जैसे ड्राइविंग के लिए हेवी ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। इसके साथ ही एमएमवी के लिए संबंधित ट्रेड में 2 साल के आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ कुल 4 साल का अनुभव होना जरूरी है। इसके अलावा पायनियर विंह में 10वीं के साथ-साथ एक साल का अनुभव होना भी जरूरी है। 

 

इस भर्ती में उम्र सीमा की बात करें तो कांस्टेबल ड्राइवर के पदों के लिए 21 से 27 साल के बीच उम्र होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए 18 से 23 साल के बीच उम्र होनी चाहिए। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट है और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट इससे मिली है। 

कैसे होगा सिलेक्शन?

इस भर्ती के लिए आपको अलग-अलग चरणों से गुजरना पड़ेगा। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST), कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), ट्रेड टेस्ट शामिल हैं। इन सभी चरणों के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। इन सभी चरणों को पार करने वाले उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: 'मेरा बेटा चुनाव लड़ेगा, आपके डैडी में दम है तो रोक लें', BJP विधायक ने दी धमकी

 

CBT का सिलेबस क्या होगा?

इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे अहम CBT टेस्ट है। इस टेस्ट में कुल 100 नंबर के कुल 100 प्रश्न होंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। सिलेबस की बात करें तो इस टेस्ट में सामान्य पेपरों का ही सिलेबस रहेगा। 

  • रीजनिंग - 25 प्रश्न
  • जरनल नॉलेज- 25 प्रश्न
  • मैथ्स- 25 प्रश्न
  • हिंदी और इंग्लिश- 25 प्रश्न

Related Topic:#Career News

और पढ़ें