केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) हर साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करता है। इस साल भी देश-विदेश से लाखों बच्चों ने इस बोर्ड की परीक्षा दी है और अब सभी छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। छात्रों के मन में सवाल है कि CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब जारी करेगा। अभी तब CBSE ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक डेट घोषित नहीं की है लेकिन कुछ टेंटेटिव डेट्स सामने आई हैं।
अगर आपने भी इस साल CBSE की 10वीं या 12वीं की परीक्षा दी है तो आप अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे। जब रिजल्ट जारी होंगे तो आप cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर और रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने क्रेडेंशियल यानी ल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन डानला होगा। इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा।
यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए UP में निकली एक्साइज कॉन्सटेबल की भर्ती, कैसे मिलेगी नौकरी?
कब आ सकता है रिज्लट?
CBSE जल्द ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। माना जा रहा है कि CBSE 10वीं क्लास का रिज्लट अगले हफ्ते जारी कर सकता है। CBSE की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक किया गया था। इस संबंध में बोर्ड जल्द ही आधिकारिक डेट की घोषणा कर सकता है।
वहीं, 12वीं के रिजल्ट की बात करें तो इसमें अभी कुछ समय लग सकता है। अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था। 2024 में भी रिजल्ट 13 मई को ही घोषित किया गया था और 2023 में 12 मई को घोषित किया गया था। इस साल भी माना जा रहा है कि इसी डेट के आसपास बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा लिया है ऐसे में रिज्लट बनने में समय लग सकता है।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in,cbse.gov.in) पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर CBSE बोर्ड के रिज्लट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपने क्रेडेंशियलडालने होंगे।
- डिटेल्स सबमिट करते ही रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब आप अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- लास्ट में इस रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें।
यह भी पढ़ें: CBSE ने जारी किया CTET का रिज्लट, कितने नंबर वाला होगा पास? इस लिंक से करें चेक
अफवाहों पर ना दें ध्यान
हर साल बोर्ड की ओर से रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। इस बीच इंटरनेट पर कई तरह की भ्रामक जानकारी शेयर की जाती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि सिर्फ आधिकारिक चैनल के जरिए दी गई जानकारी पर ही विश्वास करें। लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।