logo

मूड

ट्रेंडिंग:

6 सितंबर को होनी थी CTET की परीक्षा, अचानक से स्थगित क्यों करनी पड़ी?

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही इस परीक्षा के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया गया है।

CTET September 2026, Exam Postponed

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 में होने वाली परीक्षा के लिए अगर आप पहले रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए थे तो आपके लिए अब एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 6 सितंबर 2026 को होने वाली इस परीक्षा को फिलहाल पोस्टपोन यानी स्थगित कर दिया है।  परीक्षा की नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है और बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का शेड्यूल अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे 25 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

इस साल होने वाली CTET परीक्षा के लिए 11 मई से 10 जून 2026 तक चली थी। इसके बाद बोर्ड ने परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया था जिसके अनुसार 6 सितंबर 2026 को यह परीक्षा होनी थी। हालांकि, अब बोर्ड ने अपने पुराने शेड्यूल को रद्द कर दिया है और परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन से चूक गए थे अब उनको फिर से रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: '2 हफ्ते में सरेंडर करें', सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल को नहीं दी राहत

कब तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन?

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन पोर्टल 25 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा। यानी जिन योग्य अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे 1 सितंबर तक आधिकारिक सीटेट वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके साख ही बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि जो पहले ही सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उनका पुराना रजिस्ट्रेशन नंबर ही वैलिड रहेगा। 

क्यों स्थगित हुई परीक्षा?

सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले के बाद सीटेट के आवेदन फिर से शुरू किए गए हैं। कोर्ट ने कहा है कि जिन शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी पास करना जरूरी है, उन्हें यह परीक्षा पास करनी ही होगी। अगर शिक्षक यह परीक्षा पास नहीं कर पाए तो उनकी नौकरी पर संकट आ सकता है। हालांकि, शिक्षकों को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी पास करने की समय-सीमा बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि टीईटी की परीक्षा नियमित रूप से कराई जाए ताकि शिक्षकों को परीक्षा पास करने के पर्याप्त मौके मिल सकें।

 

यह भी पढ़ें: 'सीक्रेट होम' गेम खेलने के लिए छिप गए दो बच्चे, खोजने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

 

कब होगी परीक्षा?

जिन उम्मीदवारों ने पहले से परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया था उनके मन में सवाल है कि अब यह परीक्षा कब होगी। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में परीक्षा की नई तिथि  की घोषणा नहीं की गई है। इस परीक्षा की नई डेट अब रजिस्ट्रेशन पोर्टल बंद होने के बाद ही घोषित की जाएगी। अगर आपने CTET के लिए पहले आवेदन नहीं किया था, तो 25 अगस्त से 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

Related Topic:#Education News

और पढ़ें