logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CUET PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी, इस डारेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश की कई  सेंट्रल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (CUET PG) सालाना आयोजित करवाया जाता है। इस साल भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इस परीक्षा को आयोजित करवा रही है। एनटीए ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, एनटीए ने अभी अभी केवल 16 से 19 मार्च, 2026 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ही एडमिट कार्ड जारी किए हैं। 

 

अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है तो आप अपना ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं होगी और आप परीक्षा नहीं दे पाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: UPSC 2025 के टॉपर अनुज अग्निहोत्री को कितने नंबर मिले? हो गया खुलासा

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CUET PG Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • लास्ट में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

किन क्रेडेंशियल  की जरूरत पड़ेगी?

ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को वेबसाइट पर डालना होगा। लॉगिन क्रेडेंशियल में आपके अप्लीकेशन यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन कर सकते हैं। जब आपने रजिस्ट्रेशन किया होगा उस समय आपको आपका अप्लीकेशन नंबर मिला है। इसी नंबर के जरिए आप लॉगिन कर पाएंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित कई अहम जानकारियां दी गई होती हैं।

 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही आपको सबसे पहले इन्हीं जानकारियों को चेक करना है। इसमें उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तिथि, रोल नंबर, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा की शिफ्ट का समय और अन्य डिटेल्स दी गई होती हैं। इसके साथ ही इसमें एग्जाम सेंटर की पूरी डिटेल्स भी होती हैं। 

 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में 3500 वकील AOR, कैसे बनते हैं और क्या होती है ताकत, सब समझिए

अन्य शिफ्ट के एडमिट कार्ड कब आएंगे?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी सिर्फ 16 से 19 मार्त तक होने वाली परीक्षाओं के लिए ही एडमिट कार्ड जारी किए हैं। इसके अलावा 24, 25 और 27 मार्च के लिए भी एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। इसके लिए आपको 2 से 3 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। एग्जाम हॉल में जाने के लिए एडमिट कार्ड बहुत जरूरी है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। 

Related Topic:#Career News

और पढ़ें