logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

CBSE क्लास 10 के रिजल्ट आ गए हैं। इस अनाउंसमेंट के साथ ही लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है तो जानें कि अपना रिजल्ट कैसे देखें और डाउनलोड करें।

representative image of Students

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Sora AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार, 15 अप्रैल को क्लास 10 के एग्जाम के रिजल्ट घोषित कर दिए, जिनका बेसब्री से इंतजार था। इसके साथ ही, देश भर के लगभग 26.60 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया है। कई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस साल का पास परसेंटेज 93.70% है।

 

इस साल भी CBSE ने किसी भी प्रकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं की है। बोर्ड ने पास प्रतिशत, टॉपर्स के आंकड़े और क्षेत्रों के आधार पर प्रदर्शन की पूरी जानकारी सीधे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही शेयर की है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी होने पर उमंग (UMANG) ऐप या डिजिलॉकर (DigiLocker) का भी उपयोग करें।

 

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए क्यों लग रही होड़? जानिए स्कूल की खासियत

रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

छात्र नीचे दिए गए तरीके से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'CBSE Class 10 Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
  • छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: डिग्री से ज्यादा स्किल की मांग बढ़ रही, इन 5 सेक्टर्स में युवाओं के लिए मौके

 

स्टूडेंट्स ध्यान दें कि इंटरनेट से डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल होती हैं। ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट कुछ दिनों बाद छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों कीि ओर से दी जाएंगी। मार्कशीट मिलने के बाद, स्टूडेंट्स को अपने नाम, माता-पिता के नाम और सब्जेक्ट के मार्क्स को संबंधित मार्कशीट से चेक करना चाहिए। अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो उन्हें तुरंत अपने स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से संपर्क करके उसे ठीक करवाना चाहिए।

 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, UMANG और DigiLocker मोबाइल ऐप्स पर CBSE कक्षा 10 के नतीजे उपलब्ध होने के बाद, शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाम 7 बजे के आसपास एक विस्तृत प्रेस नोट जारी किया जाएगा। अधिकारी ने आगे कहा कि इस प्रेस नोट में कक्षा 10 के छात्रों का पास प्रतिशत और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।


और पढ़ें