logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, UMANG एप पर ऐसे करें चेक

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया है। विद्यार्थी उमंग एप, डिजलॉकर के अलावा सीबीएसई की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE Class 12 Results

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit; Gemini)

शेयर करें

google_follow_us

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र उमंग एप और डिजिलॉकर के अलावा cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उमंग और डिजिलॉकर पर रिजल्ट उपलब्ध हो गया है। 

 

बता दें कि 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी। अबकी बार 85 फीसद से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। हालांकि इसमें पिछले साल की तुलना में करीब 3 फीसद की कमी आई है।

 

यह भी पढ़ें: 12 में 93 पेपर लीक? Gen Z से 'बांग्लादेश क्रांति' की अपील कर रहे केजरीवाल

 

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के मुताबिक 85 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। लड़कियों ने इस बार भी लड़को को पीछे छोड़ दिया है। जहां 88 फीसद से अधिक लड़कियों ने सफलता हासिल की।

 

वहीं 82 फीसद छात्र की उत्तीर्ण रहे। 94 हजार से अधिक छात्रों ने 90 फीसद अंक हासिल किए हैं। वहीं 17 हजार ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्होंने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस बार 1.63 लाख से अधिक विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।

 

यह भी पढ़ें: '10 रुपये के डायपर भी नहीं होते लीक', NEET UG पेपर रद्द होने पर भड़के खान सर

 

यहां देख सकते हैं रिजल्ट

  • cbse.gov.in
  • digilocker.gov.in
  • web.umang.gov.in
  • results.gov.in

उमंग (UMANG) एप पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें।
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से एप पर लॉग इन करें।
  • सबसे पहले CBSE रिजल्ट का नोटिफिकेशन होगा।
  • अगर नोटिफिकेशन न मिले तो CBSE सर्च करें।
  • एक बॉक्स खुलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अपने सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी लिखें।
  • नीचे चेक बॉक्स पर क्लिक करें और समिट बटन दबाएं।
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र 

  • तिरुवनंतपुरम – 95.62%
  • चेन्नई – 93.84%
  • बेंगलुरु – 93.19%
  • विजयवाड़ा – 92.77%
  • दिल्ली पश्चिम – 92.34%

सबसे कम प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र

  • प्रयागराज – 72.43%
  • पटना – 74.45%
  • नोएडा – 79.02%
  • भोपाल – 79.43%

लड़कियों ने मारी बाजी

  • उत्तीर्ण छात्राएं: 88.86%
  • उत्तीर्ण छात्र: 82.13%
  • ट्रांसजेंडर विद्यार्थी 100 फीसद पास

Related Topic:#CBSE Board News

और पढ़ें