नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) बोर्ड से परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। NIOS ने 10वीं क्लास और 12वीं क्लास की अक्टूबर 2026 परीक्षा के लिए हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे NIOS के स्टूडेंट पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 12 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर जरूरी है। रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद ही आपको एडमिट कार्ड मिलेगा और इस एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का कोड और पूरा पता, विषयवार परीक्षा की तारीख और प्रत्येक पेपर का समय जैसी जरूरी जानकारी दी गई होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद यह सारी डिटेल्स क्रॉस चेक करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: ED का अफसर बनने का मौका, योग्यता क्या होगी, पैसे कितने मिलेंगे? सब जान लीजिए

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर हॉल टिकट या एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- अपना 12 नंबर का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
- इसके बाद थियोरी या प्रैक्टिकल पेपर सिलेक्ट करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसके बाद उसे डाउनलोड कर लें और उसकी प्रिंट निकलवा लें।
किन छात्रों को नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड?
बोर्ड ने साफ किया है कि जिन छात्रों ने पेपर के लिए रजिस्ट्रेशन किया है लेकिन नियमों के मुताबिक फीस जमा नहीं की है उन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा। बोर्ड ने यह भी कहा है कि अगर NIOS के रिकॉर्ड में फोटो अपडेट नहीं है तो उनको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ सकती है।