logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या है स्किल सर्टिफिकेट, जिसके सहारे बिना डिग्री युवाओं को मिलेगा रोजगार?

अगर आपके पास कॉलेज की डिग्री नहीं है तो भी नौकरी के मौके खत्म नहीं होते हैं। सरकारी स्किल सर्टिफिकेट की मदद से आप अपनी स्किल के हिसाब से कई तरह की नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

AI generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज के समय में नौकरी के लिए कॉलेज की डिग्री होना जरूरी माना जाता है लेकिन हर नौकरी में ऐसा नहीं है। अगर किसी ने 10वीं या 12वीं के बाद पढ़ाई आगे नहीं की है और उसके पास कॉलेज की डिग्री नहीं है तो वह अपने किसी हुनर के जरिए भी नौकरी के मौके बढ़ा सकता है। इसके लिए सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त स्किल ट्रेनिंग लेकर सर्टिफिकेट हासिल किया जा सकता है। इस तरह का सर्टिफिकेट यह दिखाता है कि आपने किसी खास काम की ट्रेनिंग ली है और उसके लिए जरूरी स्किल सीखी है।

 

कई युवाओं के लिए यह इसलिए भी काम का हो सकता है क्योंकि स्किल सर्टिफिकेट के बाद वे अपनी योग्यता के हिसाब से प्राइवेट नौकरी, अप्रेंटिसशिप और दूसरे रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी सरकारी स्किल योजनाओं में ट्रेनिंग, असेसमेंट और सर्टिफिकेशन के बाद रोजगार, अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार से जोड़ने की व्यवस्था भी की गई है। हालांकि यह सर्टिफिकेट कॉलेज की डिग्री की जगह नहीं लेता। अगर किसी नौकरी में ग्रेजुएशन जरूरी है तो वहां ग्रेजुएशन की योग्यता पूरी करनी होगी।

 

यह भी पढ़ें: खाने का ऑर्डर और होटल बुकिंग अब Google Maps से होगी, जान लीजिए तरीका

बिना डिग्री नौकरी पाने के लिए क्या करना होगा?

अगर आपके पास कॉलेज की डिग्री नहीं है तो सबसे पहले अपनी पसंद का कोई ऐसा काम चुनें जिसमें आप नौकरी करना चाहते हैं। इसके बाद उस काम से जुड़ी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्किल ट्रेनिंग की जा सकती है। इसमें इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग, कंप्यूटर, सिलाई, हेल्थकेयर, रिटेल, होटल और कई दूसरे काम शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग ट्रेनिंग प्रोग्राम में अलग-अलग जॉब रोल उपलब्ध होते हैं।

 

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद संबंधित प्रक्रिया के तहत असेसमेंट या परीक्षा होती है। इसे पास करने पर सर्टिफिकेट मिलता है। इसके बाद उम्मीदवार अपनी सीखी हुई स्किल के हिसाब से नौकरी और अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकता है। सरकारी स्किल प्रोग्राम में प्रमाणित उम्मीदवारों को नौकरी और अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जोड़ने की व्यवस्था भी की जाती है।

सरकारी स्किल सर्टिफिकेट कहां से ले सकते हैं?

सरकारी स्किल सर्टिफिकेट सिर्फ एक ही योजना या एक ही जगह से लेना जरूरी नहीं है। अलग-अलग सरकारी और मान्यता प्राप्त संस्थानों और स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए अलग-अलग ट्रेड में ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन मिल सकता है। इसमें स्किल इंडिया से जुड़े ट्रेनिंग प्रोग्राम, PMKVY, ITI और दूसरे मान्यता प्राप्त स्किल सेंटर शामिल हो सकते हैं। स्किल इंडिया डीजिटल पर स्किल कोर्स, स्किल सेंटर, सर्टिफिकेशन, नौकरी और अप्रेंटिसशिप से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं ITI के जरिए भी अलग-अलग तकनीकी ट्रेड में ट्रेनिंग ली जा सकती है। इसलिए सर्टिफिकेट लेते समय यह जरूर देखना चाहिए कि ट्रेनिंग सेंटर और कोर्स मान्यता प्राप्त है या नहीं।

सर्टिफिकेट मिलने के बाद कहां मिल सकता है काम?

स्किल सर्टिफिकेट मिलने के बाद उसी काम से जुड़ी नौकरी के लिए आवेदन करना आसान हो सकता है। उदाहरण के लिए इलेक्ट्रिकल की ट्रेनिंग लेने वाला व्यक्ति इलेक्ट्रिशियन से जुड़े काम देख सकता है। इसी तरह कंप्यूटर की ट्रेनिंग लेने वाला उम्मीदवार कंप्यूटर या डेटा से जुड़े काम जबकि रिटेल या हॉस्पिटैलिटी की ट्रेनिंग लेने वाला उम्मीदवार स्टोर, होटल या सर्विस सेक्टर में नौकरी तलाश सकता है।

 

इसके अलावा अप्रेंटिसशिप भी एक रास्ता हो सकता है। इसमें काम करते हुए अनुभव मिलता है और कई युवाओं के लिए यह आगे नौकरी पाने का रास्ता बन सकता है। सरकारी स्किल योजनाओं में प्रमाणित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की व्यवस्था भी है।

 

यह भी पढ़ें: RAC वाले यात्रियों को एक ही बिस्तर में नहीं चलाना पड़ेगा काम, रेलवे ने बदला नियम

ऐसे बढ़ा सकते हैं नौकरी के मौके

अगर आपके पास कॉलेज की डिग्री नहीं है तो किसी काम की अच्छी स्किल सीखना आपके लिए नौकरी के रास्ते खोल सकता है। पहले अपनी पसंद का काम चुनें, फिर मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग लें, ट्रेनिंग पूरी करके सर्टिफिकेट हासिल करें और उसके बाद उसी क्षेत्र में नौकरी या अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करें। इस तरह डिग्री न होने के बावजूद आपके पास एक ऐसी स्किल और उसका प्रमाण होगा जिसके आधार पर रोजगार के मौके तलाशे जा सकते हैं।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें