logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंडियन आर्मी में इंटर्नशिप का मौका, 75 दिन की ट्रेनिंग और स्टाइपेंड, जानें डिटेल

इंडियन आर्मी से जुड़कर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार मौका है। इंडियन आर्मी में 75 दिनों की इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है।

INDIAN ARMY INTERNSHIP PROGRAMME

इंडियन आर्मी इंटर्नशिप, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय सेना में काम करने और रक्षा क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों को करीब से समझने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। भारतीय सेना की नॉर्दर्न कमांड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 75 दिन के इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस टेक्नोलॉजी, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, फिनटेक और मास कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही 75 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। 

 

इस इंटर्नशिप में शुरुआती 15 दिनों में ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी, जबकि अगले 60 दिनों में ट्रेनिंग के साथ-साथ प्रैक्टिकल कार्य करने का मौका मिलेगा। इसके लिए उधमपुर, श्रीनगर और लेह में प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को अपने चुने हुए विषय से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम करने और विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप के लिए AI एवं मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी एवं एथिकल हैकिंग समेत कई सेक्टर शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: वंदे भारत और प्रीमियम ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता को लेकर क्या बोला IRCTC?

 

कैसे होगा चयन? 

इस इंटर्नशिप में उम्मीदवारों का सिलेक्शन उनके ऑनलाइन आवेदन, शैक्षणिक योग्यता और संबंधित प्रोजेक्ट के लिए जरूरी स्किल के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले आवेदन में दी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट चेक किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार की योग्यता को चुने गए प्रोजेक्ट की जरूरतों के हिसाब से देखा जाएगा। हालांकि, भारतीय सेना की ओर से इस इंटर्नशिप के लिए लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या मेरिट लिस्ट से जुड़े सिलेक्शन प्रोसेस की कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा या इंटरव्यू देना होगा। आवेदन के बाद AICTE के ऑफिशियल पोर्टल और अपनी ईमेल आईडी पर सिलेक्शन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? 

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले AICTE के ऑफिशियल इंटर्नशिप पोर्टल पर जाएं। पोर्टल पर जाने के बाद भारतीय सेना की इंटर्नशिप से जुड़े प्रोजेक्ट की लिस्ट दिखाई देगी। अपनी पढ़ाई और रुचि के हिसाब से किसी एक प्रोजेक्ट को चुनें। इसके बाद उस प्रोजेक्ट की योग्यता, जरूरी स्किल, स्टाइपेंड, ट्रेनिंग की जगह और आवेदन की आखिरी तारीख ध्यान से पढ़ें। अब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें। मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका कन्फर्मेशन अपने पास सुरक्षित रखें। आगे की जानकारी के लिए पोर्टल को समय-समय पर चेक करते रहें।

 

यह भी पढ़ें: 'सपने में आता था दोस्त', भूत के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

कब है लास्ट डेट?

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2026 है, जबकि प्रोग्राम 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। इंटर्नशिप के दौरान ₹75,000 तक स्टाइपेंड मिलने की जानकारी दी गई है। अगर आप इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें। 

क्या होगा फायदा?

भारतीय सेना की इस इंटर्नशिप को करने से युवाओं को डिफेंस सेक्टर में काम करने और नई टेक्नोलॉजी सीखने का मौका मिलेगा। 75 दिनों के दौरान स्टूडेंट्स AI, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें भारतीय सेना के कामकाज और डिफेंस से जुड़े प्रोजेक्ट्स को करीब से समझने का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप पूरी करने पर 75,000 रुपये तक स्टाइपेंड भी मिलेगा। साथ ही, इस प्रोग्राम से मिलने वाला अनुभव भविष्य में नौकरी, आगे की पढ़ाई और डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने में मददगार हो सकता है।

Related Topic:#Indian Army

और पढ़ें