नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने
NEET
PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे वे अपना रिजल्ट अब NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं।
उम्मीदवार NBEMS की वेबसाइट के NEET PG सेक्शन में जाकर 2026 परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक करते समय उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल और आवेदन से जुड़ी जानकारी तैयार रखनी होगी क्योंकि उसी के जरिए आप अपना स्कोरकार्ड चेक कर पाएंगे। यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद जयपुर के दो केंद्रों पर कुछ उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा कराई गई थी।
यह भी पढ़ें: डीयू की छात्राओं का SUV से पीछा, दुर्व्यवहार किया... गालियां भी दीं
कैसे देखें रिजल्ट?
सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
वेबसाइट के Examinations सेक्शन को खोलें।
परीक्षाओं की लिस्ट में NEET PG चुनें।
अब NEET PG 2026 सेक्शन में जाएं।
यहां Results लिंक पर क्लिक करें।
NEET PG 2026 result लिंक खोलें।
रिजल्ट डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर के सामने दी गई जानकारी चेक करें।
क्या है कटऑफ?
इस परीक्षा को देने वाले उम्मीदवारों को अलग-अलग कोर्स में एडमिशन के लिए NBEMS की ओर से निर्धारित मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स लाने होंगे। अगर उम्मीदवार ऐसा नहीं कर पाए तो वे आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। सामान्य या ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 50वां पर्सेंटाइल यानी 720 में से 262 मार्क्स। सामान्य कैटेगरी से PwBD उम्मीदवार के लिए 45वां पर्सेंटाइल यानी 720 में से 244 मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। इसके अलावा SC/ST/OBC (PwBD उम्मीदवार समेत) 40वां परसेंटाइल यानी 226 मार्क्स स्कोर करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: ईंट लेकर पीछे दौड़ा, बेटे की पिटाई के बाद हेडमास्टर से जमकर हुई गाली-गलौज
आंसर-की और स्कोर कार्ड
अभी NBEMS की ओर से सिर्फ रिजल्ट जारी किया गया है। उम्मीदवारों को आधिकारिक स्कोर कार्ड के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा। NEET PG 2026 में शामिल उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। यह स्टोरकार्ड जारी होने की डेट यानी 1 अक्टूबर से अगले 6 महीनों तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही आंसर-की भी उसी दिन 1 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी।