logo

मूड

ट्रेंडिंग:

JEE से CUET (PG) तक, NTA ने बताया किस तारीख को होंगी परीक्षाएं, देखें कैलेंडर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से लेकर मार्च 2027 के बीच होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें CUET (PG) से लेकर UGC NET तक तमाम परीक्षाओं की तारीखें बताई गई हैं।

NTA Examination Calendar 2026–27

NTA एग्जाम कैलेंडर जारी, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देशभर में कई परीक्षाएं आयोजित करवाती है। इन परीक्षाओं की सारी जिम्मेदारी NTA पर ही होती है और NTA ने अब आगामी कुछ महीनों में होने वाली मुख्य परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। अगर आप इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप इन परीक्षाओं की तारीख देख सकते हैं। NTA की ओर से जारी कैलेंडर में यूजीसी-नेट, जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट, जेईई मेन 2027 सेशन 1, NIFT एंट्रेंस एग्जाम, CMAT, CUET पीजी और दूसरी परीक्षाओं के तारीखों की जानकारी दी गई है।

 

NTA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह परीक्षा कैलेंडर जारी किया। हालांकि, NTA ने बताया कि परीक्षा की ये तारीखें संभावित हैं और प्रशासनिक या किसी दूसरी अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से इसमें बदलाव हो सकता है। आमतौर पर अगर स्थिति सामान्य रहे तो NTA इसी कैलेंडर के हिसाब से परीक्षा करवाती है। 

 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति का ADC बनना है? नियम, शर्तें, वेतन सब जानिए

 

तैयारी के लिए कम समय

NTA की ओर से जारी एग्जाम कैलेंडर में दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच होने वाली परीक्षाओं की जानकारी दी गई है। इन महीनों में एनटीए कुल 14 परीक्षाएं आयोजित करवाएगा। जो भी कैंडिडेट्स जिस भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वो अब इस शेड्यूल और परीक्षा कैलेंडर के जरिए अपनी प्रिपरेशन कर सकते हैं।

दिसंबर में होंगी ये परीक्षाएं

NTA की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर महीने में NTA के कुल 5 बड़े एग्जाम होंगे। कैलेंडर के अनुसार, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, स्वंयम, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, यूजीसी नेट और जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी की परीक्षा ली जाएगी। गौरतलब है कि यूजीसी नेट और जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी की परीक्षा साल में दो बार होती है और कैलेंडर में दिसंबर साइकिल का शेड्यूड दिया गया है। 

जनवरी 2027 में परीक्षाएं

जनवरी में आर्मी कैडेट्स कॉलेज परीक्षा 4 जनवरी को होगी। 10 जनवरी को श्रेष्टा (NETS) और NIFT प्रवेश परीक्षा एक साथ होगी। अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण JEE Main 2027 सत्र-1 होगा क्योंकि इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। कैलेंडर के अनुसार, 22, 23, 24 जनवरी तथा 28, 29, 30 जनवरी को छह दिनों में यह एंट्रेस आयोजित होगा। 31 जनवरी को बफर है यानी इस दिन EE Main पेपर नहीं होगा। हालांकि, उस दिन यानी 31 जनवरी को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) होगा। 

 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में होगी 15012 शिक्षकों की भर्ती, चुनाव से पहले हो जाएगी परीक्षा

फरवरी और मार्च का शेड्यूल

फरवरी और मार्च के महीने में कई अहम परीक्षाएं होंगी जिनमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं। इनमें कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 7 फरवरी को होगी। नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) पार्ट-1 की परीक्षा 26 और 27 फरवरी को आयोजित होगी। मार्च में CUET PG 2027 की परीक्षा आयोजित होगी। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए लाखों छात्र यह परीक्षा देते हैं और इसका लंबा शेड्यूल है। यह परीक्षा 1 से 5 मार्च, 8 मार्च, 12 से 20 मार्च तथा 24-25 मार्च तक कुल 17 दिनों में आयोजित होगी। NITTT पार्ट-2 का पेपर 5 और 7 मार्च को होगा। इस शेड्यूल के आधार पर अब उम्मीदवार इन परीक्षाओं के लिए अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

Related Topic:#UGC NET

और पढ़ें