logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तर प्रदेश में होगी 15012 शिक्षकों की भर्ती, चुनाव से पहले हो जाएगी परीक्षा

UP के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 15012 शिक्षकों की भर्ती निकाली गई है। इसमें 12 हजार से ज्यादा प्राइमरी टीचर और 2607 PGT की भर्ती की जानी है। परीक्षा दिसंबर महीने में होगी। 

up teachers vacancy

UP में निकली शिक्षकों की भर्ती, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकाल दिया गया है। इन भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षा दिसंबर महीने में ही हो जाएगी और उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव से पहले ही रिजल्ट भी जारी हो जाए। मंगलवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर जारी अधिसूचना के मुताबिक, शहरी प्राइमरी स्कूलों में 11508 सहायक अध्यापकों के अलावा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में भी 897 सहायक अध्यापकों के पद पर भर्ती होनी है। इसी के साथ पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) की वैकेंसी भी निकाली गई है।

 

यह भर्ती उस वक्त निकाली गई है जब भर्तियों को लेकर उत्तर प्रदेश में भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और सरकार लगातार दबाव में आती जा रही है। अब चुनाव से ठीक पहले भर्ती निकालकर सरकार ने खुद पर बन रहे दबाव को कम करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। एक अनुमान के मुताबिक, लगभग 10 से 15 लाख अभ्यर्थी इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्राइमरी टीचर भर्ती

प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक पद के कुल 12405 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 897 पद अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के हैं जिसमें से 473 बालक विद्यालयों के लिए और 424 बालिका विद्यालयों के लिए हैं।
बता दें कि इन दोनों ही पदों के लिए लेवल-6 की सैलरी मिलेगी। जिसमें 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक मिलते हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए कौन और कैसे बन सकता है टीचर? सब कुछ समझिए

 

योग्यता: सहायक अध्यापक शहरी के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ-साथ बीटीसी या डीएलएड अनिवार्य है। साथ ही, UPTET या CTET पास होना अनिवार्य है। इसी तरह सहायक अध्यापक अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में आवेदन करने के लिए भी ग्रेजुएशन, बीटीसी/डीएलएड और 1 से 5 तक वाली TET परीक्षा पास होना अनिवार्य है। 

 

उम्र सीमा: 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल

 

OTR/आवेदन शुरू होने की तारीख: 16 सितंबर 2026
शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 15 अक्तूबर 2026
आवेदन में संशोधन की आखिरी तारीख: 19 अक्तूबर 2026
परीक्षा की तारीख: 3 और 5 दिसंबर 2026    

परीक्षा का पैटर्न

इस भर्ती के लिए 360 अंकों की एक लिखित परीक्षा होगी। इसमें 120 सवाल होंगे जिसके लिए कुल 2 घंटे का समय मिलेगा। इसमें 1/3 माइनिस मार्किंग लागू होगी। बता दें कि यह परीक्षा OMR शीट के जरिए होगी।

आरक्षण: 11508 में से 4746 पद अनारक्षित वर्ग के लिए, 1116 पद EWS के लिए, 3069 पद OBC के लिए, 2379 पद अनुसूचित जाति के लिए, 198 पद अनुसूचित जनजाति के लिए, 429 पद दिव्यांगों के लिए और 540 पद सेना से रिटायर कर्मियों के लिए आरक्षित हैं।

PGT भर्ती

PGT के कुल 2607 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें से 2329 बालक विद्यालयों के लिए और 278 बालिका विद्यालयों के लिए है। इसका फार्म भरने के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये और SC-ST को 750 रुपये का शुल्क देना होगा। इस भर्ती में लेवल 8 की सैलरी मिलती है। यानी कम से कम 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के CBSE स्कूलों में बड़ा बदलाव, बच्चों से टीचर्स तक का ड्रेस कोड फाइनल

 

योग्यता: इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड की डिग्री अनिवार्य है।

परीक्षा का पैटर्न: इसमें 360 अंकों की एक लिखित परीक्षा और 40 अंकों का एक इंटरव्यू होगी। इन 360 अंकों के लिए कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसमें से 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान के और 90 प्रश्न संबंधित विषय के होंगे। इसमें भी 1/3 माइनस मार्किंग है। 

आरक्षण: कुल 2607 में से 1156 पद सामान्य वर्ग के लिए, 650 पद ओबीसी के लिए, 215 पद EWS के लिए और 583 पद अनुसूचित जाति के लिए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए कोई पद आरक्षित नहीं है। 
उम्र सीमा: 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल

 

OTR/आवेदन शुरू होने की तारीख: 18 सितंबर 2026
शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 17 अक्तूबर 2026
आवेदन में संशोधन की आखिरी तारीख: 21 अक्तूबर 2026
परीक्षा की तारीख: 15 और 16 दिसंबर 2026   

Related Topic:#UP News

और पढ़ें