logo

ट्रेंडिंग:

NTA ने जारी की JEE Mains की सिटी स्लिप, इस लिंक से डायरेक्ट डाउनलोड करें

NTA ने JEE मेन्स के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। 21 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली इस परीक्षा की सिटी स्लिप आप jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) आयोजित करती है। NTA ने JEE मेन्स के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। यह परीक्षा 21 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को देशभर के अलग-अलग शहरों के साथ-साथ 15 विदेशी शहरों में भी आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के लिए अगर आपने अप्लाई किया है तो अब आप आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

 jeemain.nta.nic.in लिंक पर जाकर आप जनवरी सेशल के लिए JEEMAIN की  सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्लिप में आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपका सेंटर किस शहर में है। इसके साथ ही अन्य जरूरी डिटेल्स भी आपकी सिटी स्लिप पर होती हैं। सिटी स्लिप इसलिए जारी की जाती है ताकि आप समय रहते उस शहर तक जाने का प्लान बना सकें और जरूरी तैयारी कर सकें। 

 

यह भी पढ़ें--  SSC ने जारी किया शेड्यूल, यहां देखें SSC CGL टियर-2 का पूरा टाइम टेबल

 

कैसे करें डाउनलोड?

  • सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले  jeemain.nta.nic.in लिंक पर जाना है। 
  • इस वेबसाइट पर होम पेज पर न्यूज और Candidate Activity सेक्शन में जाना है।
  • यहां 'Advance City Intimation for JEE(Main)-2026 [Session-I]' लिंक मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • यहां आपको अपना अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। 
  • इसके बाद आपके अकाउंट में आपको सिटी स्लिप को ऑप्शन मिल जाएगा। 
  • डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों अलग-अलग होते हैं। सिटी स्लिप में आपको शहर के बारे में जानकारी दी जाती है। जबकि एडमिट कार्ड में आपको उस जगह की जानकारी दी जाती है जहां पेपर होना होता है। यानी एडमिट कार्ड में आपके एग्जाम सेंटर की जानकारी आपको दी जाती है। NTA इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर सकता है। आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले जारी किए जाते हैं। एडमिट कार्ज के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। 

एग्जाम शेड्यूल

 

ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, NTA की ओर से JEE MAIN सेशन 1 2026 का रिजल्ट 12 फरवरी को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधित पूरी जानकारी कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। अगर शेड्यूल या कोई अन्य चेंज होता है तो वह भी ऑफिशियल वेबसाइट पर ही अपडेट किया जाएगा। 

Related Topic:#Career News#Jobs

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap