logo

मूड

ट्रेंडिंग:

QS रैंकिंग: IIT दिल्ली दुनिया के टॉप 200 में, JNU की टॉप 500 में वापसी

QS सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली 194वें स्थान पर रही और देश में पहले नंबर पर है। JNU ने भी टॉप 500 में जगह बनाया है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय। Photo Credit: PTI

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली देश का सबसे ऊपर रहने वाला संस्थान बना है। वह दुनिया में 194वें स्थान पर है और पहली बार वर्ल्ड टॉप 200 में पहुंचा है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की भी टॉप 500 में वापसी हुई है।

IIT दिल्ली के बाद IIT खड़गपुर 224वें और दिल्ली विश्वविद्यालय 237वें स्थान पर रहे। इस तरह देश के टॉप तीन संस्थानों में दो IIT और एक केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। टॉप 10 से भारत के शिक्षण संस्थान कोसों दूर हैं। टॉप 10 रैंकिंग में भारत की एक भी यूनिवर्सिटी या संस्थान शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: IIT खड़गपुर बना रहा AI स्कूल, फिजिकल AI में करियर बनाने के लिए मिलेगा मौका

भारत का प्रदर्शन में सुधार

रैंकिंग में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व वाली शीर्ष पांच हायर एजुकेशन सिस्टम में भारत ने इस साल सबसे ज्यादा सुधार किया है लेकिन उम्मीद से कम ही हासिल कर पाया है। अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर और चीन के शिक्षण संस्थान बेहतर प्रदर्शन रहे हैं। टॉप 10 में भी इन्हीं देशों का बोलबाला है। टॉप 10 में 4 संस्थान अमेरिका के ही हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या बिना थीसिस लिखे हो जाएगी PhD? IIT रोपड़ ने चीन की तर्ज पर शुरू की पहल

दुनिया के टॉप 10 शिक्षण संस्थान कौन हैं? 

  1. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कैम्ब्रिज, अमेरिका
  2. इंपीरियल कॉलेज लंदन, लंदन, ब्रिटेन
  3. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, स्टैनफोर्ड, अमेरिका
  4. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड, ब्रिटेन
  5. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज, अमेरिका
  6. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज, ब्रिटेन
  7. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पासाडेना, अमेरिका
  8. ईटीएच ज्यूरिख – ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
  9. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, लंदन, ब्रिटेन
  10. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर, सिंगापुर

ये हैं टॉप 20 में आने वाले कॉलेज

  • यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग, हांगकांग
  • नान्यांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर
  • पेकिंग यूनिवर्सिटी, बीजिंग, चीन
  • त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी, बीजिंग, चीन
  • यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया, फिलाडेल्फिया, अमेरिका
  • कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, इथाका, अमेरिका
  • येल यूनिवर्सिटी, न्यू हेवन, अमेरिका
  • चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग, हांगकांग
  • यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी, बाल्टीमोर, अमेरिका
  • यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले – बर्कले, अमेरिका
  • ईपीएफएल लॉज़ान, स्विट्जरलैंड
  • यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
  • यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो, शिकागो, अमेरिका
  • टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख, म्यूनिख, जर्मनी

Related Topic:#JNU

और पढ़ें