logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Result

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 5वीं और 8वीं बोर्ड के रिजल्ट भी जारी कर दिए गए हैं। जो स्टूडेंट्स इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

 

इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 10 लाख 65304 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हुए थे। इस में से 1047950 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी और कुल 94.29 प्रतिशत स्टूडेंट्स इस परीक्षा में पास हुए हैं। राजस्थान बोर्ड की तरफ से हर बार की तरह इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की गई है। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड का टॉपर कौन है? 'धुरंधर' स्टूडेंट्स के नाम जानिए

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  •  सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/  पर जाएं।
  • होमपेज पर 'RBSE 10th Result 2026 या लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Roll Number दर्ज करें।
  • 'Submit' या 'View Result' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका क्लास 10वीं का रिजल्ट ओपन हो जाएगा। 
  • इसके बाद आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

पिछले साल से बेहतर रिजल्ट

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 94,23 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.7 प्रतिशत रिजल्ट अच्छा रहा है। पिछले साल 10वीं में 93.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही पास हुए थे। पिछले साल की ही तरह इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अच्छा रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.20 प्रतिशत रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: आ गया बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, चेक करने का तरीका जान लीजिए

क्या बोले शिक्षा मंत्री?

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि नए नियमों के अनुसार, स्टूडेंट्स को अधिकतम तीन विषयों में अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका दिया जाएगा। हालांकि, अगर कोई स्टू़डेंट पहली बोर्ड परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा विषयों की परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब साल में दो बार 10वीं बोर्ड की परीक्षा होगी। 

Related Topic:

और पढ़ें