भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीत लिया था। अब सीरीज का दूसरा मैच 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में वरुण चक्रवर्ती को जगह नहीं मिली है। उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है।
आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने आसानी से जीत दर्ज की थी। भारत ने यह मुकाबला 38 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से अपने नाम किया था। मैच में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए थे, जबकि अभिषेक शर्मा ने शानदार 82 रन की पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स के समय होगी भारत-विंडीज ODI सीरीज, मोहम्मद शमी को मिलेगा मौका?
दूसरे टी20 से क्यों बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती?
टॉस के बार कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि चोट की वजह से वरुण चक्रवर्ती टीम से बाहर हैं। उनकी जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के बताया कि पहले टी20 मैच में गेंदबाजी के दौरान अपने तीसरे ओवर में वरुण चक्रवर्ती को पेट के बाएं हिस्से में अचानक दर्द महसूस हुआ। जांच में पता चला कि उन्हें साइड स्ट्रेन की चोट लगी है। इसी वजह से वह बाकी बचे दो टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: वनडे टीम में पंड्या की होगी वापसी, विंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द
IND vs AFG प्लेइंग-11
- भारत:
संजू सैमसन
, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान),
तिलक वर्मा
, अक्षर पटेल, शिवम दुबे,
नीतीश कुमार
रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह,
जसप्रीत बुमराह
।
- अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान (कप्तान), गुलबदीन नैब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।