logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लड़की ने रिश्ता तोड़ा, युवक ने घरवालों के सामने गोली मार दी

पश्चिम बंगाल में एक युवक ने 19 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। मामला बंगाल के कृष्णानगर का है।

West Bengal News.

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने घरवालों के सामने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती का शव खून से लथपथ घर पर मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना पिछले सोमवार की है।

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक घटना मानिकपाड़ा में हुई है। मृतक युवती का घर कृष्णानगर महिला कॉलेज के सामने है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय ईशा मलिक के तौर पर हुई है। आरोपी ने उसे दो गोली मारी। एक गोली उसके सिर पर लगी है। रिपोर्ट में बताया गया कि लड़की अपना रिश्ता खत्म करना चाहती थी। मगर युवक ने इससे नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया। 

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं बिहार की 'सोलर दीदी' देवकी, जिनकी तारीफ कर रहे हैं पीएम मोदी

 

कृष्णानगर के एसपी के अमरनाथ ने बताया कि स्कूल से ही दोनों के बीच रिश्ता था। उसने दो साल पहले स्कूल छोड़ दिया था। आरोपी देबराज सिंघा युवती के भाई को भी जानता था। इस वजह से उसका घर आना-जाना था। आरोपी नदिया जिले में विधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय के आसपास कहीं रहता है।

 

पुलिस के मुताबिक गोली लगने के बाद युवती को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उसकी जान नहीं बची। एसपी के मुताबिक युवती को दो गोली लगी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त ईशा की मां और छोटा भाई घर पर ही था। मां ने बताया कि जोर की आवाज आने के बाद मैं कमरे की तरफ दौड़ी। तभी एक युवक बंदूक लेकर भागते दिखा। बेटी कमरे में खून से लथपथ मिली। 

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल से यूपी तक बाढ़ का कहर, अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल

गुवाहटी की महिला की लाश मिली

आसनसोल में भी 10वीं की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में राहुल पासवान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वह दुर्गापुर जिले का रहने वाला है। गुरुवार को छात्रा स्कूल गई थी। मगर उसके बाद घर नहीं लौटी। शुक्रवार को दामरा जंगल में उसकी लाश मिली थी। एक अन्य मामले में पश्चिम बंगाल में गुवाहटी की महिला की लाश मिली है। 23 वर्षीय युवती को झांसा देकर बंगाल लाया गया था। आरोपी ने युवती को लाश को टुकड़े-टुकड़े करके फेंके थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में महेश पासवान को गिरफ्तार किया है।

 

 


और पढ़ें