logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बीच बाजार पत्नी को मारी गोली, पुलिस से बोला पति- कोई पछतावा नहीं

गोरखपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को भरे बाजार मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह मौके पर खड़ा और पुलिस से कहा कि उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है।

Gorakhpur News.

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शख्स ने बीच बाजार अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। घटना गोरखपुर के शाहपुर इलाके की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके पर ही खड़ा रहा। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पत्नी को दो गोलियां लगी थीं। एक उसके सीने पर और दूसरी हाथ पर। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई। 
पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह का कहना है कि दोनों के बीच तलाक की कार्यवाही चल रही थी। शुरूआती जांच में संपत्ति के विवाद में हत्या की बात सामने आई है।

 

35 वर्षीय ममता चौहान की शादी लगभग 15 साल पहले विश्वकर्मा चौहान से हुई थी। मगर पिछले डेढ़ साल से विवाद के बाद से दोनों अलग रहते थे। महिला अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ शाहपुर स्थित गीता वाटिका में किराये पर रहती थी। बुधवार की शाम महिला लगभग साढ़े सात बजे ममता काम से लौटते वक्त एक फोटो स्टूडियो में रुकी। इसी बीच पीछा करते हुए उसका पति भी वहां पहुंच गया।

 

यह भी पढ़ें: ड्रोन को लेकर मुंहनोचवा जैसी अफवाह, यूपी में हो क्या रहा है?

 

दोनों के बीच खूब बहस हुई। धक्का-मुक्की के बाद विश्वकर्मा चौहा ने पिस्टल निकालकर दो गोलियां अपनी पत्नी पर झोंक दी। स्थानीय लोग महिला को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक महिला बैंक रोड स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से नहीं भागा। उसने पुलिस को बताया कि उसे कोई पछतावा नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर में NH02 खोलने पर सहमति, केंद्र ने कुकी-जो से क्या समझौता किया?

दोनों के बीच क्या था विवाद?

जानकारी के मुताबिक आरोपी विश्वकर्मा चौहान अपनी पत्नी पर तलाक देने का दबाव बना रहा था। उधर, महिला तलाक के दस्तावेजों पर साइन करने से पहले खेती की जमीन ट्रांसफर करने और बेटी के गुजारा भत्ता की मांग की। इसी से खफा होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने कई दिनों तक पत्नी का पीछा करने और हत्या की साजिश रचने की बात कबूल ली है।


और पढ़ें