logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमेठी: 'तंदूरी रोटी पहले मैं खाऊंगा,' भिड़े दो लोग, हत्या हो गई

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक तंदूरी रोटी दो युवकों की हत्या की वजह बनी। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हिरासत में पांच लोगों से पूछताछ भी जारी है।

Two killed in a fight over tandoori roti

तंदूरी रोटी के झगड़े में दो की हत्या। Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक सन्न कर देनी वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शादी समारोह में दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया। एक तंदूरी रोटी हत्या की वजह बताई जा रही है। पुलिस ने आठ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्याकांड से नाराज परिजनों ने रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

 

बाइक का पीछा कर दोनों को पीटा

घटना तीन मई की है। रसैया मजरे सराय हृदयशाह में रामजीवन वर्मा की बेटी की शादी थी। इसमें गौरीगंज के वार्ड नंबर 24 पूरे लोधन राजगढ़ निवासी आशीष (19) और रवि (17) पहुंचे थे। बारात जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर से आई थी। बारात में मनपसंद गाने को लेकर रवि और आशीष की कुछ लोगों से बहस हो गई। बाद में खाना खाते वक्त तंदूरी रोटी को लेकर भी बहस हो गई। विवाद शांत होने के बाद रात लगभग 11:30 बजे आशीष और रवि बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कुछ युवकों ने उनकी बाइक का पीछा किया। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में राहत, कई राज्यों में हीटवेव का कहर; जानें मौसम का हाल

 

 

दोनों जान बचाने की खातिर सरौली गांव में रहने वाली अपनी बहन की घर की तरफ भागे। मगर रास्ते में ही पाठक पुरवा के पास युवकों ने लाठी-डंडा और रॉड से दोनों पर हमला कर दिया। दोनों की बुरी तरह से पिटाई की। नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रवि ने इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में आखिरी सांस ली। 

 

हत्याकांड से इलाके में सनसनी


मीडिया को रामजीवन वर्मा ने बताया कि हम सब काम में व्यस्त थे। अचानक हमें सूचना मिली कि झगड़ा हो गया है। जब हम मौके पर पहुंचे तो लड़के पहले से ही लड़ रहे थे और बुरी तरह घायल थे। यह सब एक रोटी को लेकर हुआ। उधर, जाम की सूचना मिलने पर गौरीगंज एसएचओ श्याम नारायण पांडेय और सीओ अखिलेश वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाया ताकि जाम खुलवाया जा सके। छोटी सी बात पर दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके के लोग सन्न हैं।

 

 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें