logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-NCR में राहत, कई राज्यों में हीटवेव का कहर; जानें मौसम का हाल

देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 5 मई से लेकर 7 मई तक दिल्ली, जनम्मू-कश्मीर, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

weather update today Delhi- NCR

आज का मौसम, Photo Credit: PTI

आज दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना रहेगा। भारतीय मौसम (IMD) के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। तेज हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा चल सकती हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हवा में नमी 60 से 70 प्रतिशत तक हो सकती है, जिससे मौसम थोड़ा उमस भरा लग सकता है।

 

हालांकि, हाल की भारी बारिश और आंधी के बाद कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। IMD ने दिल्ली-NCR में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मौजूदा बारिश और आंधी का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर-बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी है जो 6 मई तक सक्रिय रहेगा। दिल्ली में हाल की बारिश ने तापमान को 10 डिग्री तक कम किया है और अगले 2-3 दिन तक तापमान 40 डिग्री से नीचे रहेगा। दिल्ली में हवा गुणवत्ता की बात करें तो  AQI 150-200 के बीच है। बारिश के कारण हवा थोड़ी साफ हुई है। 

 

यह भी पढ़ें: हीटवेव का दौर फिर भी दिल्ली में बारिश? क्यों अचानक बदला मौसम का पैटर्न

अन्य राज्यों में हीटवेव और बारिश का IMD अलर्ट

हीटवेव अलर्ट वाले राज्य

IMD ने देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किए हैं। हीटवेव वाले राज्यों में राजस्था, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में लू का असर कम होगा लेकिन पू्र्वी हिस्सों में तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। गुजरात के कुछ इलाकों में तापमान 41-43 डिग्री तक जा सकता है। हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू का प्रभाव कम होगा लेकिन तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। IMD ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार, झारखंड, ओडिशा में उमस भरी गर्मी रहेगी और तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहेगा। 

 

बारिश और आंधी वाले राज्य

उत्तर भारत
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तेज हवाएं चल सकती हैं और IMD ने इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। यहां के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

पूर्वी भारत
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवाएं 40-50 किमी/घंटा तक चलेगी। बिहार के लगभग 20 से अधिक जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। 

 

ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। IMD ने यहां के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

 

दक्षिण भारत
केरल, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक में प्री-मॉनसून बारिश तेज होगी। गरज-चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश की संभावना, कई राज्यों में लू का कहर जारी


अगले 6 दिनों का मौसम अपडेट 

IMD के अनुसार, 4 से 10 मई के दौरान  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और 40-60 कमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap