logo

ट्रेंडिंग:

खौफनाक: 36 लाख नहीं मिला दहेज तो बेटे के सामने पत्नी को लगाई आग

ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले एक महिला को पीटा गया। उसके बाद उसको आग के हवाले कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की जान चली गई।

Greater Noida News.

पुलिस ने केस किया दर्ज। (AI generated image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

ग्रेटर नोएडा में एक महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना कासना कोतवाली के सिरसा गांव का है। महिला के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें बच्चा पूरी कहानी बयां कर रहा है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मृतक महिला के पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज न देने पर बेटी की हत्या की गई। परिजनों ने थाने का घेराव भी किया। इस घटना से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

 

मृतक महिला की पहचान निक्की के तौर पर हुई है। निक्की रूपबास गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 2016 में सिरसा गांव के विपिन से हुई थी। मगर पिछले छह महीने से दहेज की खातिर महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। 21 अगस्त को उसके साथ मारपीट की गई। कथित तौर पर ससुरालवालों पर जिंदा जलाने का आरोप है। गंभीर रूप से झुलसी निक्की की बहन ने पड़ोसियों की मदद से पहले फोर्टिस अस्पताल ले गई। इसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। मगर रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ेंदिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट, घरों से न निकलने की सलाह

एक ही घर में हुई थी दो बहनों की शादी

निक्की और उनकी बहन की शादी एक ही घर में हुई थी। एक चैनल से बातचीत में बहन कंचन ने बताया कि दोनों बहनों की शादी एक ही दिन हुई। पिता ने शादी में स्कॉर्पियो टॉप मॉडल, बुलेट, सोना और नकदी दिया था। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज न मिलने पर निक्की को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया। और इंसाफ की मांग की।

बेटे का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में निक्की के साथ मारपीट की जा रही है। एक अन्य वीडियो में महिला के शरीर में आग लगी है। वह सीढ़ियों से उतर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला को उसके बेटे के सामने ही आग के हवाले किया गया। मायके पक्ष का आरोप है कि 36 लाख रुपये दहेज न देने पर बेटी को मारा गया है। इस बीच, महिला के मासूम बेटे का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें बच्चे ने बताया कि पापा ने मम्मी पर पेट्रोल छिड़का और चांटा मारा। इसके बाद लाइटर से आग लगाकर मार दिया। 

 

यह भी पढ़ें: लग्जरी कारें, 30 बैंक अकाउंट; कॉल सेंटर बना के ठग लिए 130 करोड़ रुपये

पुलिस ने क्या कहा?

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताय कि फोर्टिस अस्पताल से एक मेमो मिला था। इसमें बताया गया था कि एक लड़की गंभीर रूप से जली हुई हालत में आई है। उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया जा रहा है। कासना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों से संपर्क किया। लड़की की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिजनों ने लड़की को जलाकर मारने का आरोप लगाया। मृतका की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पति विपिन को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी लोगों को पकड़ने के लिए दो टीमें रवाना कर दी गई हैं। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap