logo

मूड

'बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा करूंगी, मुझे BJP की तबाही चाहिए'- ममता बनर्जी

पहले चरण की वोटिंग के बाद ममता बनर्जी ने कहा है कि पहले तो वह बीजेपी को बंगाल में हराएंगी फिर दिल्ली पर कब्जा करेंगी।

mamata banerjee

ममता बनर्जी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बाद ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया है। ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देते हुए कहा है कि बंगाल में जीत के बाद वह दिल्ली पर कब्जा करेंगी। इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने यह भी कहा है कि उन्हें सत्ता नहीं बीजेपी की बर्बादी चाहिए। बंगाल में प्रमुख विपक्षी पार्टी बन चुकी बीजेपी के लिए ममता बनर्जी ने कहा है कि उसमें इतनी क्षमता नहीं है कि उन्हें (ममता को) हरा सके।

 

इससे पहले 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हो चुकी है। इस वोटिंग के बाद बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि पहले चरण की 152 में से 110 सीटों पर बीजेपी को जीत मिलेगी। वहीं, टीएमसी का कहना है कि बंपर वोटिंग का मतलब यह है कि उनकी पार्टी की सत्ता बरकरार रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: वोटिंग में तमिलनाडु से आगे कैसे निकला पश्चिम बंगाल? आंकड़ों से समझिए

क्या बोलीं ममता बनर्जी?

 

कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा है, 'जो बीजेपी के दलाल की तरह काम कर रहे हैं, मैं उन सबके नाम नोट कर रखे हैं। सबके घर की लोकेशन तक पता कर ली है। आपको लगता है कि आप हम पर नजर रखोगे? आपने पहले लोगों के फैमिली बैकग्राउंड की स्क्रूटनी की और फिर उन्हें बीजेपी में ले आए और आपने उन्हें अधिकारी बना दिया। हमने सबका नाम नोट किया है।'

उन्होंने आगे कहा, 'याद रखो कि आपमें इतनी क्षमता नहीं है कि हमें हरा सको। हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, अपने हर के लिए लड़ेंगे। मैं बंगाल में पैदा हुई और बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद मैं दिल्ली पर कब्जा करूंगी।  मैं सभी पार्टियों को साथ लाऊंगी। मुझे सत्ता नहीं चाहिए, मुझे दिल्ली में बीजेपी की बर्बादी चाहिए। ना सिर्फ बंगाल में बीजेपी की बर्बादी होगी बल्कि इन लोगों को दिल्ली से भी हम हटाएंगे।'

 

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।


और पढ़ें