logo

मूड

ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, अकेले लड़ेंगे बंगाल चुनाव

पश्चिम बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का गठबंधन टूट गया है। इसकी घोषणा खुद AIMIM ने की है।

AIMIM humayun Kabir alliance

हुमायूं कबीर और असदुद्दीन ओवैसी।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले ही बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का गठबंधन टूट गया है। इसकी घोषणा खुद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने शुक्रवार की है। साथ ही बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। एक दिन पहले हुमायूं कबीर के ऊपर बीजेपी से एक हजार करोड़ रुपये लेकर टीएमसी के खिलाफ लड़ने के आरोप लगे थे, जिसके बाद बंगाल की राजनीति में भूचाल आ गया है।

 

AIMIM ने हुमायूं की पार्टी से खुद को अलग करते हुए कहा, 'हुमायूं कबीर के खुलासों से यह साफ हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमजोर हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठे। आज से, AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है।'

 

यह भी पढ़ें: उत्तर परगना 24 जिला: 33 विधानसभाएं, TMC मजबूत, BJP का क्या होगा?

 

 

 

'बंगाल चुनाव स्वतंत्र लड़ेंगे'

ओवैसी की पार्टी ने आगे कहा, 'बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं। दशकों तक धर्मनिरपेक्ष शासन रहने के बावजूद, उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया है। किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के पीछे AIMIM की नीति यह है कि हाशिए पर पड़े समुदायों की अपनी एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज हो। हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा।'

हुमायूं का इनकार

हालांकि, हुमायूं कबीर ने बीजेपी से अपने कथित संबंधों को लेकर बेतुका बताया है। उन्होंने मुर्शिदाबाद में कहा, 'आप किस तरह का बेतुका दावा कर रहे हैं? क्या भारत के प्रधानमंत्री सच में इतने कमजोर हैं कि वह हुमायूं कबीर को 1,000 करोड़ रुपये देंगे? क्या आप सभी को बेवकूफ समझते हैं? ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का दिमाग खराब हो सकता है, लेकिन हुमायूं कबीर का बिल्कुल नहीं।' साथ ही कहा कि बंगाल की जनता उनके साथ खड़ी है और उनकी पार्टी को वोट देगी।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 5 साल सरकार चलाकर कितने अमीर हो गए चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री?

हुमायूं पर आरोप क्या हैं?

दरअसल, आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें कथित तौर पर बीजेपी से 1000 करोड़ रुपए की डील पर बात हो रही है। वीडियो में सुना जा सकता है कि किसी भी कीमत पर सत्ता से ममता बनर्जी को हटाना है। हालांकि हुमायूं कबीर ने इस वीडियो को AI जनरेटेड बताया है और चुनाव बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

टीएमसी के हुमायूं पर आरोप

सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस शुरू से ही हुमायूं कबीर पर बीजेपी के इशारे पर राज्य में बाबरी मस्जिद बनवाने का एलान करने और उसके साथ मिलीभगत करके चुनाव लड़ने का आरोप लगा रही है। टीएमसी ने कहा है कि वीडियो में हुमायूं कबीर कह रहे हैं कि बीजेपी बीजेपी ने उन्हें अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह करने के लिए एक हजार करोड़ करोड़ दिए। कबीर वीडियो में यह भी दावा कर रहे हैं कि हिमंत बिस्वा सरमा, मोहन यादव जैसे सीनियर बीजेपी नेता और यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री कार्यालय भी इस षड्त्रयं में शामिल हैं।

 

 

 

 

हुमायूं कबीर की पार्टी ओवैसी की पार्टी के साथ पश्चिम बंगाल में गठबंधन में 118 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण के लिए वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। राज्य के चुनावी नतीजे 4 मई को आएंगे।


और पढ़ें