logo

ट्रेंडिंग:

बिहार: ECI ने निकाला घूंघट या बुर्के वाली महिलाओं को पहचानने का जुगाड़

बिहार के चुनाव में बुर्का और घूंघट डालकर वोट डालने आने वाली महिलाओं की पहचान के लिए आंगनवाड़ी सेविकाएं बूथ पर मौजूद रहेंगी।

women voters in bihar

AI Generated Image, Credit: Sora AI

चुनावों में अक्सर देखा जाता है कि पर्दे में या बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं की पहचान को लेकर हंगामा होता है। कई बार महिलाओं के बुर्का पहनकर आने या घूंघट से चेहरा ढकने को लेकर भी विवाद हो जाता है। अब आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने इसकी भी तैयारी कर ली है। चुनाव आयोग ने कहा है कि बूथ पर पर्दे में आने वाली महिलाओं की पहचान के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मदद ली जाएगी। इसके पीछे  का तर्क यह है कि आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाएं स्थानीय होती हैं और वे महिलाओं को आराम से पहचान सकती हैं।

 

बिहार चुनाव के बारे में निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनकर या पर्दे में आने वाली महिला मतदाताओं की पहचान गरिमापूर्ण तरीके से सत्यापित करने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। चुनाव आयोग ने अपने बयान में कहा कि पर्दा-नशीं महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए महिला मतदान अधिकारियों या परिचारिकाओं की उपस्थिति में गरिमापूर्ण तरीके से उनकी पहचान सत्यापित करने के उसके निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी और उनकी गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- जन सुराज पार्टी के जिन उम्मीदवारों पर PK ने जताया भरोसा, वे कौन हैं?

कैसे होगी महिलाओं की पहचान?

 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए सोमवार को कहा था कि बुर्का पहनकर आने वाली महिला मतदाताओं की पहचान सत्यापित करने में मदद के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिहार के सभी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगी। उन्होंने घूंघट और बुर्का पहनी महिलाओं के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि मतदान केंद्रों के अंदर पहचान सत्यापित करने के बारे में आयोग के स्पष्ट दिशानिर्देश हैं और उनका सख्ती से पालन किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: जन सुराज ने उतारे 51 कैंडिडेट, रितेश पांडेय करगहर से लड़ेंगे चुनाव

 

उन्होंने कहा, 'बुर्काधारी महिलाओं की पहचान सत्यापित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तैनात रहेंगी। आयोग के दिशा-निर्देश इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट हैं कि मतदान केंद्र के अंदर पहचान कैसे सत्यापित की जाती है और उनका सख्ती से पालन किया जाएगा।’

90 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी सेविका करेंगी ड्यूटी

 

निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को कहा था कि 90,712 आंगनवाड़ी सेविकाओं को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पिछले शनिवार को आयोग से आग्रह किया था कि बुर्का पहनकर मतदान केंद्रों पर आने वाली महिलाओं के चेहरों का मिलान मतदाता पहचान पत्रों से किया जाए।

 

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: 8.5 लाख कर्मी होंगे तैनात, चुनाव आयोग की क्या है तैयारी?

 

बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी। सीटों के बंटवारों को लेकर दोनों गठबंधनों में अभी भी खींचतान चल रही है। उधर, नई नवेली जन सुराज पार्टी ने अपने 51 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap