असम विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और मख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी नेता और हिमंता सरकार में कैबिनेट मंत्री नंदिता गरलोसा रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। दरअसल, बीजेपी ने इस चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया था, जिससे गरलोसा नाराज चल रही थीं।
कांग्रेस द्वारा जारी बयान के मुताबिक गरलोसा आसन्न असम विधानसभा चुनाव में दिमा हसाओ जिले के हाफलोंग जिले से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। वर्तमान में नंदिता गरलोसा हाफलोंग की बीजेपी विधायक हैं।
यह भी पढ़ें: BJP के 'मिशन बंगाल' को किन TMC नेताओं के सहारे मुश्किल बना रहीं हैं ममता बनर्जी?
निर्मल लंगथासा ने सीट छोड़ी
नंदिता कांग्रेस असम कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी निर्मल लंगथासा की मौजूदगी में हुआ पार्टी में शामिल हुईं। कांग्रेस ने उन्हें हाफलोंग से पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पहले इस सीट से अपने राज्य इकाई के महासचिव निर्मल लंगथासा को मैदान में उतारा था। लेकिन बाद में उन्होंने नंदिता गरलोसा के लिए अपनी सीट छोड़ दी।
कांग्रेस ने एक बयान में कहा, 'हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नंदिता गरलोसा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। वह पिछले पांच सालों से दीमा हसाओ जिले की आवाज रही हैं और उन्होंने हमेशा अपने विश्वासों तथा सिद्धांतों के लिए दृढ़ता से खड़ी रही हैं।'
यह भी पढ़ें: AIADMK की मालिक BJP है, तमिलनाडु में ऐसा शोर क्यों मचा है?
कांग्रेस ने सीएम पर लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि असम की खेल और युवा कल्याण मंत्री को बीजेपी में इसकी कीमत चुकानी पड़ी क्योंकि हिमंता सरमा को केवल आदिवासियों की जमीनें बड़ी कंपनियों को बेचने में दिलचस्पी है। गरलोसा निवर्तमान विधानसभा में हाफलोंग का प्रतिनिधित्व करती हैं। बीजेपी ने इस बार इस सीट से रुपाली लांगथासा को अपना उम्मीदवार बनाया है। असम कांग्रेस की मीडिया टीम ने हाफलोंग में गरलोसा के पार्टी में शामिल होने की एक तस्वीर शेयर की।
तस्वीर में राज्य के खेल और युवा कल्याण मंत्री गरलोसा कांग्रेस नेता निर्मल लंगथासा और अन्य लोगों के साथ नजर आ रही हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को हाफलोंग स्थित गारलोसा के घर गए। हालांकि, शर्मा और गरलोसा ने बैठक के नतीजों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा जबकि नतीजे चार मई को आएंगे।