logo

मूड

'असम पुलिस घर पहुंची, हैदराबाद भाग गए पवन खेड़ा,' CM हिमंता का दावा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस पहुंची है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने उनके खिलाफ FIR कराई थी।

Pawar Khera vs Himanta Sarma

हिमंत बिस्व सरमा और पवन खेड़ा। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

असम पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापा मारा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइंया ने मुस्लिम देशों के 3 पासपोर्ट रखने के कथित दावों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। पवन खेड़ा पर आरोप हैं कि उन्होंने रिनिकी भुइयां पर पासपोर्ट फ्रॉड के गलत आरोप लगाए थे। 

पवन खेड़ा का घर दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में है। उनके घर मंगलवार सुबह असम पुलिस पहुंची थी। वह अपने घर पर नहीं मिले। स्थानीय दिल्ली पुलिस भी उनकी मदद कर रही थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि पवन खेड़ा भाग गए हैं। 

यह भी पढ़ें: असम की सियासत में पत्नियों की एंट्री, कैसे बढ़ा रही हिमंता-गोगोई की मुश्किलें?

हिमंता बिस्वा सरमा:-
वह कल गुवाहाटी से भाग गए। मीडिया से पता चला कि पुलिस उनके दिल्ली वाले घर गई थी, लेकिन वह हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा।

पवन खेड़ा और CM हिमंता का पंगा क्या है?

कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली और गुवाहाटी में दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं। पवन खेड़ा और असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि हिमंता सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां के पास संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और एंटीगुआ एंड बारबुडा के पासपोर्ट हैं।

पवन खेड़ा ने दावा किया कि उनकी दुबई में संपत्ति है और अमेरिका के वायोमिंग में भी वह एक कंपनी के मालिक हैं। हिमंता सरमा ने सोमवार को इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सोशल मीडिया ग्रुप से फर्जी दस्तावेज लिए हैं। 

 

 



यह भी पढ़ें: 3 पासपोर्ट के जवाब में हिमंता ले आए 'GauravElizabeth786', कांग्रेस पर पलटवार

अपनी सफाई में क्या कह रहे हैं CM हिमंता?

हिमंता बिस्व सरमा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर असम चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है। यह एक गंभीर साजिश का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव से ठीक पहले ऐसे आरोप लगा रहे हैं, यह गंभीर है। हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह यह सिर्फ मानहानि का केस नहीं है, बल्कि चुनाव प्रभावित करने की साजिश है, जिसके लिए उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

संपत्ति पर क्या बोलीं रिनिकी भुइयां?

रिनिकी भुइयां ने जवाब में सोमवार को कहा, 'न तो मेरे पास, न मेरे बच्चों के पास, न मेरे पति के पास दुबई या विदेश में कोई संपत्ति या बिजनेस है। गौरव गोगोई बताएं कि क्या उनकी पत्नी का पाकिस्तान में कभी बैंक अकाउंट था या नहीं?'

असम में अब इस मुद्दे पर सियासी रार मची है। असम की सियासी लड़ाई अब हिमंता बिस्व सरमा रिनिकी और गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ के इर्द-गिर्द घूम रही है।

 


और पढ़ें