logo

मूड

1 दिन बाद आए Exit Poll ने चौंकाया, तेजस्वी सबसे आगे, महागठबंधन बहुमत के करीब

तेजस्वी यादव बिहार में सीएम पद के सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। इसका खुलासा एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में हुआ। 22 फीसद लोगों की पसंद के साथ नीतीश कुमार दूसरे स्थान पर हैं।

Tejashwi Yadav.

तेजस्वी यादव। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार सीएम के तौर पर तेजस्वी यादव जनता की सबसे बड़ी पसंद हैं। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक करीब 34 फीसद जनता तेजस्वी यादव को बतौर सीएम देखना चाहती है। वहीं नीतीश कुमार के पक्ष में सिर्फ 22 फीसद लोग हैं। बिहार के सिर्फ 4 फीसद लोग ही प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक आरजेडी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।

 

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी 67 से 76 सीटों पर जीत सकती है। वहीं बीजेपी को 50 से 56 और जेडीयू को 56 से 62 सीटें मिलने का अनुमान है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 121 से 141 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन 98 से 118 तक सीट पर कब्जा जमा सकता है। 

 

दल  कितनी सीटें मिलने का अनुमान
बीजेपी 50-56
जेडीयू 56-62
एलजेपी (आर) 11-16
हम (S) 2-3
आरएलएम 2-4
आरजेडी 67-76
कांग्रेस 17-21 
वीआईपी   3-5
सीपीआई (माले)/सीपीआई/सीपीआई (एम) 10-14
एआईएमआईएम 0-2
जन सुराज पार्टी 0-2

 

मिथिलांचल: एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक मिथिलांचल की कुल 58 सीटों में से 32 पर एनडीए और 25 पर महागठबंधन को जीत मिलने का अनुमान है। एक सीट पर अन्य को कामयाबी मिल सकती है। अगर वोट शेयर की बात करें तो एनडीए के हिस्से में 43 और महागठबंधन के खाते में 41 फीसद वोट आ सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: शराबबंदी या कैश स्कीम... महिलाओं की बंपर वोटिंग से NDA दिख रही आगे?

 

भोजपुर क्षेत्र: यहां 49 विधानसभा सीटें आती हैं। यहां भी एनडीए का पलड़ा भारी दिख रहा है। उसे 42 फीसद वोट के साथ 27 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन 40 फीसद वोट और 21 सीटों पर जीत मिल सकती है। एक सीट पर अन्य का पलड़ा भारी है। जन सुराज पार्टी को 5 फीसद वोट मिलने की उम्मीद है।

 

कोसी क्षेत्र: यहां की 31 सीटों पर महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां 16 सीटों पर एनडीए और 15 पर महागठबंधन मजबूत लग रही है। वोट शेयर में भी सिर्फ एक फीसद का अंतर दिख रहा है। जन सुराज पार्टी को सिर्फ 4 फीसद वोट मिलने का अनुमान है। 

 

पाटिलपुत्र-मगध: इस क्षेत्र की 60 सीटों में से 35 सीटों पर एनडीए और 25 पर महागठबंधन के प्रत्याशी जीत सकते हैं। एनडीए को 44, महागठबंधन को 41 और जनसुराज को 4 फीसद वोट मिलने का रूझान है। 

 

यह भी पढ़ें: '1995 से बेहतर फीडबैक है...', चुनाव के बाद तेजस्वी ने जताया जीत का भरोसा

 

सीमांचल: यहां महागठबंधन को बढ़त है। 15 सीटों पर महागठबंधन और 8 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी विजयी हासिल कर सकते हैं। एक सीट पर जनसुराज का दबदबा देखने को मिल सकता है। 

 

चंपारण: चंपारण रीजन की 21 सीटों में से 12 पर एनडीए और 9 पर महागठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान है। जनसुराज का यहां खाता नहीं खुलने का संकेत है। हालांकि उसका वोट शेयर करीब 6 फीसद हो सकता है। 


और पढ़ें