logo

ट्रेंडिंग:

एक दिन बाद आया Axis My India का Exit Poll, पढ़िए किसकी जीत का अनुमान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब Axis My India का एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। इस एग्जिट पोल में भी BJP की ही जीत का अनुमान लगाया गया है।

delhi women voters

दिल्ली में वोटिंग की लाइन में लगी महिलाएं, File Photo Credit: PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी को हुई। वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल्स जारी किए गए। कुल 11 एग्जिट पोल्स सामने आए जिसमें से दो को छोड़कर बाकी सब में यह दिखाया गया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाने की स्थिति में है। ऐसे में बहुचर्चित और पुराने पोलस्टर एक्सिस माय इंडिया ने ऐलान किया था कि वह एक दिन बाद यानी 6 फरवरी को अपना एग्जिट पोल जारी करेगी। अब एक्सिस माय इंडिया ने जो एग्जिट पोल जारी किया है, उसके मुताबिक भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही सरकार बनाती दिख रही है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को कुल 45 से 55 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को 15 से 25 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस और अन्य को भी एक-एक सीट मिल सकती हैं।

 

एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, अपना यह एग्जिट पोल तैयार करने के लिए उसने दिल्ली के कुल 13,062 लोगों से बात की। सर्वे करने वाले कुल 48 लोगों ने 70 विधानसभा में अलग-अलग वर्गों से बात करके उनकी राय जानी। यही वजह है कि एक्सिस माय इंडिया ने अपना यह एग्जिट पोल कई तरह के डेटा के साथ जारी किया है। एक्सिस माय इंडिया, जाति आधारित, क्षेत्र आधारित, लिंग आधारित, कारोबार आधारित और आयु वर्ग के हिसाब से भी अपना सर्वे जारी किया है। इस बार BJP को 48 प्रतिशत और AAP को 42 पर्सेंट वोट मिलने का अनुमान जताया है।

जाति आधारित अनुमान

 

इस सर्वे में जाति आधारित राय भी जानी गई है। एक्सिस माय इंडिया के इस सर्वे के मुताबिक, दलितों और मुस्लिमों का साथ एक बार फिर AAP को ही मिल रहा है। वहीं, ब्राह्मण, राजपूत, जाट और गुर्जर BJP के साथ जाते दिख रहे हैं। इस सर्वे के मुताबिक, 53 पर्सेंट वाल्मीकि, 60 पर्सेंट जाटव और 51 पर्सेंट SC AAP के साथ जा रहे हैं। वहीं, 75 प्रतिशत मुस्लिमों ने AAP तो 15 पर्सेंट मुस्लिमों ने कांग्रेस को वोट देने की बात कही। 69 पर्सेंट सिख AAP के साथ तो 24 पर्सेंट सिख बीजेपी के साथ जाते दिखे हैं। कुल वोट प्रतिशत देखें तो बीजेपी को 48 प्रतिशत और AAP को 42 प्रतिशत और कांग्रेस को सिर्फ 7 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है।

 

यह भी पढ़ें- Exit polls पर भरोसा या नहीं हो रहा विश्वास, क्या बोले AAP-BJP नेता?

 

 

महिला मतदाताओं के मामले में भी AAP पिछड़ती दिख रही है। जहां बीजेपी को 50 पर्सेंट पुरुषों का वोट मिल रहा है तो उसे 46 पर्सेंट महिलाओं का वोट भी मिल रहा है। वहीं AAP को पुरुषों का वोट 44 पर्सेंट और महिलाओं का वोट 44 पर्सेंट ही मिल रहा है।


लोकसभा सीट के हिसाब से अनुमान

 

उत्तर पश्चमी दिल्ली

AAP- 1 सीट, 36 प्रतिशत वोट
BJP- 9 सीट, 51 प्रतिशत वोट
कांग्रेस- 0 सीट, 11 प्रतिशत वोट


पूर्वी दिल्ली
AAP- 2 सीट, 41 प्रतिशत वोट
BJP- 8 सीट, 49 प्रतिशत वोट
कांग्रेस- 0 सीट, 6 प्रतिशत वोट

 

यह भी पढ़ें- AAP को बहुमत बताने वाले WeePreside के पिछले अनुमान कितने सही हुए?

 

पश्चिमी दिल्ली

AAP- 2 सीट, 42 प्रतिशत वोट
BJP- 8 सीट, 50 प्रतिशत वोट
कांग्रेस- 0 सीट, 6 प्रतिशत वोट

 

नई दिल्ली

AAP- 3 सीट, 41 प्रतिशत वोट
BJP- 7 सीट, 49 प्रतिशत वोट
कांग्रेस- 0 सीट, 8 प्रतिशत वोट

 

चांदनी चौक

AAP- 3 सीट, 45 प्रतिशत वोट
BJP- 7 सीट, 46 प्रतिशत वोट
कांग्रेस- 0 सीट, 7 प्रतिशत वोट

 

उत्तर पूर्वी दिल्ली

AAP- 4 सीट, 43 प्रतिशत वोट
BJP- 6 सीट, 47 प्रतिशत वोट
कांग्रेस- 0 सीट, 7 प्रतिशत वोट

 

दक्षिणी दिल्ली

AAP- 5 सीट, 44 प्रतिशत वोट
BJP- 5 सीट, 45 प्रतिशत वोट
कांग्रेस- 0 सीट, 6 प्रतिशत वोट

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap