logo

ट्रेंडिंग:

बिहार में BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पहली लिस्ट में कई बड़े नामों को टिकट दिया गया है।

BJP bihar first list candidates

सम्राट चौधरी। Photo Credit- PTI

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। यह लिस्ट बिहार एनडीए में सीटों को लेकर चल रही खिंचतान के बीच आई है। पहली लिस्ट में कई बड़े नामों को टिकट दिया गया है।

 

इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय, मंत्री नितिन नवीन को बांकीपुर और रेणु देवी को बेतिया से उम्मीदवार बनाया है

 

यह भी पढ़ें: शिवहर: बिहार का सबसे छोटा जिला, जहां चलता है बाहुबलियों का सिक्का

किसको कहां से मिला टिकट?

इसके अलावा पार्टी ने गायत्री देवी को परिहार, प्रमोद कुमार सिन्हा को रक्सौल, श्यामबाबू प्रसाद यादव को पिपरा, प्रमोद कुमार को मोतीहारी, पवन जायसवाल को ढाका, सुनील कुमार पिंटू को सीतामढ़ी, नीतीश मिश्रा को झंझारपुर, नीरज कुमार सिंह बबलू को छातापुर, देवंती यादव को नरपतगंज, विद्या सागर केसरी को फारबिसगंज, विजय कुमार मंडल को सिकटी, स्वीटी सिंह को किशनगंज, निशा सिंह को प्राणपुर, कविता देवी को कोढ़ा, आलोक रंजन झा को सहरसा, कुजात कुमार सिंह को गौरा बौराम, संजय सरावगी को दरभंगा से टिकट दिया गया है।

 

रामकृपाल को दानापुर से टिकट

बीजेपी ने पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव को दानापुर से टिकट दिया है। इसी तरह से मंत्री मंगल पांडेय को सिवान, कुंदन कुमार को बेगूसराय, डॉ. सुनील कुमार को बिहारशरीफ, कुम्हरार से संजय गुप्ता, बिक्रम से सिद्धार्थ सौरव, बड़हारा से राघवेंद्र प्रयाद सिंह, अरवल से मनोज शर्मा, गुरुआ से उपेंद्र दांगी, गया टाउन से डॉ. प्रेम कुमार, वजीरगंज से बीरेंद्र सिंह, हिसुआ से अनिल सिंह को मैदान में उतारा है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव 1952: पहले चुनाव में कांग्रेस का जलवा, श्रीकृष्ण बने CM

9 महिलाओं को टिकट

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों में से 9 महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें रेणु देवी, गायत्री देवी, देवंती यादव, स्वीटी सिंह, निशा सिंह, कविता देवी, रमा निषाद, अरुणा देवी और श्रेयसी सिंह हैं। श्रेयसी को बीजेपी ने जमुई से उम्मीदवार बनाया है।

28 ओबीसी और 6 SC/ST को टिकट

पार्टी ने इस बार टिकट बंटवारे में सोशल इंजनियरिंग का पूरी तरह से ध्यान रखा है। पार्टी ने 71 उम्मीदवारों में से 11 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 17 ओबीसी। इस तरह से कुल 28 ओबीसी प्रत्याशी मौदान में उतारे गए हैं। इसके अलावा बीजेपी ने 6 टिकट अनुसुचित जाति और जनजाति को दिया है।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap