LIVE NOW
LIVE: 200 पार हुआ NDA; PM मोदी बोले- कट्टा सरकार वापस नहीं आएगी
बिहार का फैसला आ गया है। बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रहा है।

बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी। (Photo Credit: BJP)
Bihar Assembly election results 2025 LIVE: बिहार की तस्वीर साफ हो गई है। 200 से ज्यादा सीटें जीतकर एनडीए एक बार फिर से बिहार में सरकार बनाने जा रहा है। इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महागठबंधन बुरी तरह हार रहा है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भी एनडीए की ही वापसी का अनुमान लगाया गया था। नतीजों में भी यही हुआ।
सुबह 8 बजे जब 243 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हुई, तब से ही एनडीए बढ़त बनाए हुए था। महागठबंधन एक वक्त 50 से ज्यादा सीटों पर आ गया था लेकिन वक्त बीतने के साथ-साथ उसकी सीटें लगातार घटने लगीं। अब महागठबंधन 40 से भी कम सीटों पर सिमटता दिख रहा है।
बिहार के समीकरण पर एक नजर
- NDA: बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक मंच
- महागठबंधन: आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट, विकास शील इंसान पार्टी
- जन सुराज: प्रशांत किशोर की जन सुराज भी चुनावी मैदान में उतरी थी। एग्जिट पोल्स में नतीजे प्रशांत किशोर के पक्ष में नहीं रहे।
- सीएम उम्मीदवार: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। एनडीए ने अभी नाम तय नहीं किया है, चुनाव नीतीश कुमार की ही अगुवाई में लड़ा गया है।
बिहार चुनाव के पल-पल का हाल पढ़ें-
Live Updates
November 14, 19:20
पीएम मोदी ने क्यों किया चुनाव आयोग का धन्यवाद?
उन्होंने कहा कि आज सिर्फ एनडीए की ही जीत नहीं हुई है। लोकतंत्र की भी जीत हुई है। भारत के चुनाव आयोग पर जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। बीते कुछ सालों से लगातार भारी मतदान होना, वंचितों, शोषितों द्वारा ज्यादा से ज्यादा मतदान करना, ये चुनाव आयोग की बहुत बड़ी सिद्धि है। ये वही बिहार है जहां पहले माओवादी आतंक हावी था, जहां पर नक्सल प्रभावित इलाकों में तीन बजे वोटिंग खत्म हो जाती थी लेकिन इस बार के चुनाव में बिहार में बिना किसी डर के लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ एक उत्सव की तरह वोट दिया है। बिहार में जब जंगलराज था, तब क्या क्या होता था, ये भी आप जानते हैं। सरेआम मतदान केंद्रों पर हिंसा होती थी, मतपेटियां लूटी जाती थीं। आज वही बिहार रिकॉर्ड मतदान कर रहा है। शांतिपूर्ण मतदान कर रहा है। हर किसी का मत दर्ज हुआ, हर किसी ने अपनी पसंद से मत दिया है। रिपोलिंग के आंकड़े भी इस बदलाव की गवाही देते हैं। पहले बिहार में कोई चुनाव ऐसा नहीं रहता था, जहां रिपोल नहीं होता था। जैसे- 2005 से पहले सैकड़ों जगह पर रिपोलिंग हुई थी। 1995 में डेढ़ हजार से ज्यादा पोलिंग बूथों पर रिपोलिंग हुई थी। साल 2000 के चुनाव में भी करीब डेढ़ हजार जगहों पर फिर से चुनाव करना पड़ा था। लेकिन जैसे ही जंगलराज गया, वैसे वैसे स्थितियां ठीक होती गईं। और इस बार दो चरण के चुनाव में कहीं पर भी रिपोल करने की नौबत नहीं आई। इस बार शांतिपूर्ण मतदान हुआ और इसके लिए मैं चुनाव आयोग, चुनाव से जुड़े हर कर्मचारी, हमारे सुरक्षाबल, बिहार के जागरूक मतदाता सभी का आज अभिनंदन करता हूं।
November 14, 19:20
पीएम मोदी का भाषण शुरू
बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का भाषण शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने बिहार की जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, जब मैं बिहार में जंगलराज की बात करता था, कट्टा की बात करता था लेकिन आरजेडी के लोग कभी इसका विरोध नहीं किया। मैं फिर से कहता हूं कि कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी। बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था। बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। बिहार की जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं।
November 14, 19:13
नड्डा बोले- जंगलराज की नो एंट्री
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जीत का जश्न शुरू हो गया है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अभी भाषण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पर जंगलराज को नो एंट्री का स्पष्ट संदेश दे दिया है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास की राजनीति, pro active government और डबल इंजन की सरकार को बिहार की जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर आशीर्वाद दिया है।
— BJP (@BJP4India) November 14, 2025
विकास के रोडमैप ने बिहार की धरती पर जंगलराज को no entry का स्पष्ट संदेश दे दिया है।
- श्री @JPNadda #NDA_कहे_आभार_बिहार pic.twitter.com/W7FjrzfMF3
November 14, 19:02
PM मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जीत का जश्न शुरू हो गया है। बीजेपी के तमाम बड़े नेता पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच गए हैं।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi greets party workers and leaders at the party headquarters
— ANI (@ANI) November 14, 2025
The National Democratic Alliance (NDA) is set to secure a historic win in Bihar #BiharElection2025 pic.twitter.com/wbJz62GPOg
November 14, 18:25
बीजेपी ऑफिस पहुंचने लगे बीजेपी नेता
बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इसके साथ ही जीत का जश्न भी शुरू हो गया है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंच गए हैं।
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah greets party workers and leaders as he arrives at the party headquarters
— ANI (@ANI) November 14, 2025
The National Democratic Alliance (NDA) is set to secure a historic win in Bihar #BiharElection2025 pic.twitter.com/jafQ8EtDxo
November 14, 18:25
नीतीश ने जनता को दी बधाई
बिहार में एनडीए की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस जीत के लिए जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा, 'हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।'
बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 14, 2025
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय…
November 14, 17:36
नीतीश कुमार के घर के बाहर जश्न
बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार के घर के बाहर जश्न मनना शुरू हो गया है। जेडीयू कार्यकर्ता नीतीश के घर के बाहर ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं।
#WATCH | Janata Dal (United) workers and supporters celebrate outside the residence of CM Nitish Kumar in Patna
— ANI (@ANI) November 14, 2025
The National Democratic Allaince (NDA) is set to secure a historic win in Bihar#BiharElection2025 pic.twitter.com/u8MaidaMpR
November 14, 16:25
बीजेपी 3, जेडीयू 6 सीटें जीती
बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। हालांकि, अब नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अब तक 9 सीटों के नतीजे आ चुके हैं और सभी पर एनडीए जीता है। बीजेपी 3 और जेडीयू 6 सीटें जीत चुकी हैं।

November 14, 15:18
तरन तारन सीट जीती AAP
पंजाब की तरन तारन विधानसभा में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधु जीत गए हैं। हरमीत सिंह ने 12091 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

November 14, 14:32
अंता उपचुनाव में जीती कांग्रेस
राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस जीत गई है। कांग्रेस के प्रमोद कुमार जैन ने 15,612 सीटों से जीत हासिल की है।

November 14, 13:57
अब बंगाल की बारी हैः सुवेंदु अधिकारी
बिहार में एनडीए एक बार फिर सरकार बनाता दिख रहा है। रुझानों में एनडीए 200 का आंकड़ा भी पार कर चुका है। इस पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'एक ही स्लोगन है- बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है।'
#WATCH | Nandigram: West Bengal LoP and BJP leader Suvendu Adhikari says, "Ek hi slogan hai- Bihar ki jeet hamari hai, ab Bengali ki baari hai..." pic.twitter.com/EMWVtDqw1C
— ANI (@ANI) November 14, 2025
November 14, 13:38
200 के पार पहुंचा एनडीए
चुनाव आयोग के मुताबिक, रुझानों में एनडीए ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए 203 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 91, जेडीयू 82, एलजेपी (आर) 21, हम 5 और RLM 4 सीटों पर आगे चल रही है।

November 14, 13:13
मनोज झा बोले- बदलेंगे नतीजे
अब तक के रुझानों में महागठबंधन 50 का आंकड़ा भी पार करती नहीं दिख रही है। इस बीच आरजेडी नेता मनोज झा का कहना है कि 65 से 70 सीटों पर अभी 3 से 5 हजार से कम का अंतर है और हमें भरोसा की इन सीटों पर चीजें बदलेंगी।
#WATCH | Patna, Bihar: As NDA crosses the majority mark in Bihar election, RJD MP Manoj Jha says, "The counting of votes is underway. There's also a psychological game going on. We found that in more than 65-70 seats, the margin is less than 3000-5000 votes, and we are sure that… pic.twitter.com/tPkWA8uRoP
— ANI (@ANI) November 14, 2025
November 14, 13:02
रथ पर सवार होकर RJD ऑफिस पहुंचे BJP कार्यकर्ता
रुझानों से साफ हो गया है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है। महागठबंधन बुरी तरह पिछड़ती दिख रही है। इस बीच पटना में बीजेपी कार्यकर्ता रथ पर सवार होकर आरजेडी दफ्तर पहुंच गए हैं।
VIDEO | Patna: Bihar Assembly Election counting day - BJP workers arrive at the RJD office riding a Rath as part of their celebration, showcasing their confidence and festive spirit amid early trends.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 14, 2025
A BJP supporter says, "This declaration and trends are mere formilities, NDA's… pic.twitter.com/BtU2gZQNz4
November 14, 12:54
बीजेपी कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू
रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। नतीजे आने अभी बाकी हैं लेकिन एनडीए में जश्न शुरू हो गया है। पटना में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
VIDEO | Patna: Bihar Assembly Election counting day - BJP party workers celebrate early trends at the party office in Patna with vibrant festivities, playing with gulal and bursting with joy, reflecting their confidence in NDA’s victory.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 14, 2025
The saffron party is heading towards a… pic.twitter.com/2fdhhyDqCD
November 14, 12:40
बिहार में एनडीए की सरकार तय
बिहार में एक बार फिर बीजेपी जेडीयू का 'बड़ा भाई' बन गई है। बीजेपी 87 और जेडीयू 79 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक एनडीए लगभग 190 सीटों पर आगे आ गई है। वहीं, महागठबंधन 50 सीटों पर भी आगे नहीं है। आरजेडी 31, कांग्रेस 5 और लेफ्ट 6 सीटों पर आगे है।

November 14, 12:22
उपचुनावः नगरोटा में जीती बीजेपी
बिहार विधानसभा के साथ-साथ 8 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा में बीजेपी की देव्यानी राणा जीत गई हैं। उन्होंने 24,647 वोटों से जीत हासिल की है। इसके साथ ही मिजोरम की डंपा सीट पर हुए उपचुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट के डॉ. आर. लालथंगलियाना जीत गए हैं।

November 14, 12:19
बिहार में बीजेपी बनी बड़ा भाई
बिहार में बीजेपी एक बार फिर 'बड़े भाई' की भूमिका में आ गई है। अब सभी सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। बीजेपी 86 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीयू 76 सीटों पर बढ़त हुए हैं।

November 14, 11:38
सभी सीटों के रुझान आए
सभी सीटों के रुझान आ चुके हैं। अब तक के रुझानों में भारी बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है। महागठबंधन बहुत बुरी पिछड़ता दिख रहा है। बीजेपी 84 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि जेडीयू 75 पर बढ़त बनाए हुए है। एनडीए की बाकी पार्टियों में एलजेपी (आर) 22, हम 4 और आरएलएम 3 सीटों पर आगे है। महागठबंधन में आरजेडी 36, कांग्रेस 7 और लेफ्ट 6 सीटों पर आगे है।

November 14, 11:31
जेडीयू दफ्तर में जश्न का माहौल
अब तक के रुझानों में एनडीए को बड़ा बहुमत मिलता नजर आ रहा है। एनडीए लगभग 190 सीटों पर बढ़त हुए है। इस बीच पटना में जेडीयू दफ्तर में जश्न मनना शुरू हो गया है।
#WATCH | #BiharAssemblyElections | Supporters of Bihar CM Nitish Kumar celebrate JD(U) office in Patna.
— ANI (@ANI) November 14, 2025
NDA has crossed the majority mark and is leading on 185 seats (JD(U) 76, BJP 83, LJP(RV) 22, HAMS 4)
Counting of votes continues. pic.twitter.com/aAuM6VqMli
November 14, 11:25
JDU से आगे निकली BJP
चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक के रुझानों में बीजेपी, जेडीयू से आगे निकल गई है। दोनों पार्टियों ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। बीजेपी 83 और जेडीयू 76 सीटों पर आगे चल रही है। एलजेपी की बाकी पार्टियों में एलजेपी (आर) 22, हम 4 और RLM 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

November 14, 11:08
कांग्रेस ने क्या कहा?
बिहार के रूझानों में कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है कि सीधा मुकाबला बिहार की जनता और चुनाव आयोग के बीच हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह शुरुआती रूझान है, थोड़ा इंतजार कीजिए।
#WATCH | #BiharElection2025 | Congress leader Pawan Khera says, "... The contest is directly between the Election Commission of India and the people of Bihar, and let's see who wins. I'm not even talking about parties. I'm talking about a direct, straight contest between CEC… pic.twitter.com/I1c4QSBGOg
— ANI (@ANI) November 14, 2025
November 14, 10:59
'बिहार का मतलब नीतीश कुमार' के लगे होर्डिंग
अब तक के रूझानों में एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है। इस बीच बिहार में 'बिहार का मतलब, नीतीश कुमार' के होर्डिंग लगने शुरू हो गए हैं।
#WATCH | #BiharElection2025 | Hoarding with "Bihar Ka Matlab Nitish Kumar" comes up near CM residence in Patna as NDA leads on 185 seats as per the EC trends. JD(U) is leading on 81 seats.
— ANI (@ANI) November 14, 2025
Counting continues. pic.twitter.com/6Mns6Fn1Rx
November 14, 10:31
उपचुनावों के क्या हैं हाल?
बिहार के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 8 सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी आ रहे हैं। पंजाब की तरन तारन सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधु 6 राउंड की वोटों की गिनती के बाद 892 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर की बड़गाम सीट पर हुए उपचुनाव में अब तक के रूझानों में पीडीपी के आगा सईद मुंतजिर मेहदी आगे चल रहे हैं। राजस्थान की अंता सीट से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा आगे चल रहे हैं।
November 14, 10:31
खेसारी लाल यादव पीछे
छपरा सीट से खेसारी लाल उर्फ शत्रुघ्न यादव पीछे चल रहे हैं। बीजेपी की छोटी कुमारी पहली राउंड कुमार के बाद 974 वोटों से आगे चल रहीं हैं।
#BiharElection2025 | BJP's Chhoti Kumari leading from Chapra with a margin of 974 votes after round 1/27 of counting. RJD's Shatrughan Yadav (Khesari Lal Yadav) trailing. pic.twitter.com/OQTkV0EP3C
— ANI (@ANI) November 14, 2025
November 14, 10:14
NDA को मिला बहुमत, महागठबंधन 50 पार भी नहीं
अब तक के रूझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक के रूझानों में एनडीए 140 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीयू 62, बीजेपी 59, एलजेपी (आर) 15 और हम पर 4 आगे चल रही है। वहीं, महागठबंधन 46 सीटों पर आगे चल रही है। आरजेडी 34, कांग्रेस 10, और लेफ्ट 2 पर आगे है।
#BiharElection2025 | NDA has crossed the majority mark and is leading on 140 seats (JD(U) 62, BJP 59, LJP(RV) 15, HAMS 4) and Mahagathbandhan leading on 46 seats (RJD 34, Congress 10, CPI(ML)L 2) as per the early trends of Election Commission. Others and Independent leading on 6… pic.twitter.com/fZbK4GaHnd
— ANI (@ANI) November 14, 2025
November 14, 10:09
बीजेपी किन सीटों पर आगे है?
बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 60 से ज्यादा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वाल्मीकि नगर से धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, सिकटा से समृद्ध वर्मा, नरकटिया से विशाल कुमार, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शेओहर से श्वेता गुप्ता, हरलाखी से सुधांशु शेखर, बाबूबरही से मीना कुमारी, निर्मली से अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा से रामबिलास कामत, सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, अररिया से शगुफ्ता आजिम, जोकीहट से मंजर आलम, ठाकुरगंज से गोपाल कुमार अग्रवाल, अमौर से सबा जफर, रुपौली से कालाधर प्रसाद मंडल, धमदहा से लेशी सिंह, कदवा से दुलाल चंद्र गोस्वामी, बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, सिंघेश्वर से रमेश ऋषि, मधेपुरा से कविता कुमारी साहा, सोनबरसा से रत्नेश सदा, कुशेश्वर स्थान से अतिरेक कुमार, बेनीपुर से बिनय कुमार चौधरी, गायघाट से कोमल सिंह, मीनापुर से अजय कुमार, सकरा से आदित्य कुमार, कांटी से अजित कुमार, कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पांडेय, भोरे से सुनील कुमार, हथुआ से रामसेवक सिंह, जिरादेई से भिष्म प्रताप सिंह, महाराजगंज से हेम नारायण साह, मांझी से रणधीर कुमार सिंह, राजा पकड़ से महेंद्र राम, महनार से उमेश सिंह कुशवाहा, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी, सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी, बिभूतिपुर से रवीना कुशवाहा, चेरिया-बरियारपुर से अभिषेक आनंद, अलौली से राम चंद्र सदा, गोपालपुर से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, सुल्तानगंज से ललित नारायण मंडल, धौरैया से मनीष कुमार, बेलहर से मनोज यादव, सुर्यगढ़ा से रामानंद मंडल, शेखपुरा से रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा से डॉ. कुमार पुष्पांजय, अस्थावां से जीतेंद्र कुमार, राजगीर से कौशल किशोर, नालंदा से श्रावण कुमार, हरनौत से हरि नारायण सिंह, मोकामा से अनंत कुमार सिंह, फुलवारी से श्याम रजक, मसौढ़ी से अरुण मांझी, डुमरांव से राहुल कुमार सिंह, राजपुर से संतोष कुमार निराला, नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी, काराकाट से महाबली सिंह, नबीनगर से चेतन आनंद, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी चुनावी मैदान में आगे हैं।
November 14, 10:02
जिन 4 सीटों पर जीत रही HAM (S) वहां का हाल क्या है?
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (S) 4 सीटों पर आगे बढ़ती नजर आ रही है। कुटुंबा से ललन राम, बरचट्टी विधानसभा सीट से ज्योति देवी आगे चल रहीं हैं। अत्री विधानसभा सीट से रोमित कुमार भी आगे हैं। सिकंदरा से प्रफुल कुमार मांझी आगे हैं।
November 14, 10:02
बिहार में BJP से आगे निकली JDU
बिहार विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में जेडीयू आगे चल रही है। जेडीयू को 58 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है, वहीं बीजेपी 50 सीटों पर आगे है। आरजेडी 30 सीटों पर आगे चल रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 15 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 10 सीटों पर आगे बढ़ती नजर आ रही है। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा 4 सीटों पर आगे है। सीपीआई (माले) 2 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 6 सीटों पर आगे हैं।
November 14, 09:57
लखीसराय में पिछड़ गए विजय सिन्हा
लखीसराय विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पीछे छूट गए हैं। महागठबंधन उम्मीदवार अमरेश कुमार पीछे छूट गए हैं।
November 14, 09:38
बिहार में फिर से नीतीश सरकार
बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बनती नजर आ रही है। चुनावी में एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर है। 156 से ज्यादा सीटों पर एनडीए ने बढ़त हासिल की है। महागठबंधन सिर्फ 75 पर सिमटता नजर आ रहा है।
November 14, 09:16
बिहार में वोटों की गिनती जारी, जीत को लेकर क्या बोले नेता?
हार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की मतगणना 8 बजे से शुरू होने वाली है। 243 सीटों वाले विधानसभा में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होगी। ज्यादातर एग्जिट पोल एनडीए को जीतता हुआ दिखा रहे हैं। हालांकि, महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि युवाओं ने और दलित पिछड़ों ने उनको वोट दिया है, इसलिए इस बार उनकी सरकार बनने वाली है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे। गुरुवार को आरजेडी नेता सुशील सिंह ने कहा था कि अगर पदाधिकारी गलत तरीके से एनडीए को जिताने की कोशिश करेंगे तो बिहार की सड़कों पर भी वैसा ही दृश्य देखने को मिल सकता है जैसा कि नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में देखने को मिला। एक दूसरे आरजेडी नेता शिव चंद्र राम ने भी कहा कि अगर उनके साथ अन्याय हुआ तो वह चुप नहीं बैठेंगे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
November 14, 08:46
81 सीटों पर NDA, महागठबंधन 57, शुरुआती रुझानो्ं में कौन आगे?
बिहार में एनडीए को 81 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। 57 सीटों पर महागठबंधन रुझानों में आगे है।
November 14, 08:43
LIVE: 74 सीटों पर आगे NDA, 53 पर महागठबंधन, बिहार में किसकी बहार?
शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती नजर आ रही है। महागठबंधन भी कांटे की टक्कर दे रही है। 74 सीटों पर शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे है, वहीं 57 सीटों पर महागठबंधन को बढ़त नजर आ रही है।
November 14, 08:21
बिहार में कौन-किस सीट से जीत रहा है? देखिए हाल
November 14, 08:01
आरजेडी नेताओं को चुनाव से क्या उम्मीद है?
आरजेडी नेता विश्वनाथ यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग पर कहा है कि सबका समर्थन है और बिहार में बदलाव का एहसास है और तेजस्वी की सरकार आने वाली है।
https://x.com/AHindinews/status/1989153598966759470
November 14, 07:54
उपचुनावों का हाल क्या है?
राजस्थान के अंता विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। बारां में मतगणना की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। बीजेपी नेता कंवर लाल मीणा को राजस्थान विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी, उपचुनाव 11 नवंबर को हुए थे।
https://x.com/AHindinews/status/1989155872975851546
November 14, 06:49
बिहार की हॉट सीटें कौन सी हैं?
राघोपुर: तेजस्वी यादव, महागठबंधन से सीएम उम्मीदवार महुआ सीट: तेज प्रताप यादव, जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तारापुर: सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम, बिहार अलीनगर: मैथिली ठाकुर, बीजेपी
November 14, 06:46
सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए?
बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 सीटें चाहिए।
November 14, 06:45
गिनती कब शुरू होगी?
सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से वोट गिने जाएंगे, फिर ईवीएम की गिनती होगी। 243 विधानसभा सीटों के सभी नतीजों का एलान आज ही होगा। शाम तक यह पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बन रही है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



